नशे की हालत में गिरफ्तार हुई मशहूर एक्ट्रेस काव्या थापर

Updated on 23-02-2022 09:14 PM

मुंबई। अभिनेत्री काव्या थापर पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक्ट्रेस को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्योंकि उनपर शराब के नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति के वाहन को ठोकर मारने का आरोप है।

 जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की हाथापाई की और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  सूत्रों के अनुसार, जुहू पुलिस ने बताया की एक्ट्रेस ने एक फाइव स्टार होटल से बाहर आते ही एक कार को हिट किया। जब कार के मालिक ने उन्हें रोका तो एक्ट्रेस ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। नशे में धुत एक्ट्रेस ने कार मलिक के साथ तो अभद्र व्यवहार किया ही साथ ही पुलिस को भी गलियां दी। अधिकारी ने रोका तो वे एक्ट्रेस मारपीट करे पर उतारू हो गईं।

 बाद में पुलिस ने बल का प्रयोग कर उन्हें अरेस्ट किया। काव्या को मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट पेश किया गया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। काव्या साउथ सिनेमा में मुख्य रूप से काम करती हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म तत्काल से करियर की शुरुआत की थी जो हिंदी में आई थी। इसके बाद उन्होंने माया प्रीमिटो से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया जिसमें वे शीतल जैन के किरदार में थीं।

 इसके बाद वे मार्केट राजा एमबीबीएस से कॉलीवुड यानी तमिल सिनेमा में आईं जिसमें उन्होंने वैष्णवी का रोल निभाया था। आखिरी बार मे टॉलीवुड फिल्म एक मिनि कथा में नजर आई थीं और इसमें श्रद्धा दास भी अहम भूमिका में दिखी थीं।

26 साल की काव्या जल्द ही अभिनेता विजय एंटनी के साथ नजर आएंगे लेकिन उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। काव्या थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.