फलक नाज ने दीपिका कक्कड़ का हाल जानने के लिए किया फोन लेकिन नहीं मिला कोई जवाब, कहा- अल्लाह उसको शिफा दे
Updated on
31-05-2025 02:51 PM
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 के लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें हाल ही में इस बात की जानकारी हुई थी और उन्होंने फैंस को भी हेल्थ अपडेट दिया था। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस बीच उनकी दोस्त रहीं फलक नाज ने भी उनसे बात करने की कोशिश की। मगर संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी और दीपिका की दोस्ती टूटने के बारे में बात की थी। बावजूद इसके उनके इस मुश्किल समय में वह सब भुलाकर उनका हालचाल लेने के लिए आगे आईं।
फलक नाज ने 'टेली मसाला' से बातचीत में दीपिका कक्कड़ के कैंसर होने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उनको एक्ट्रेस के इस बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरान शोएब और उनकी बेगम को कॉल लगाया। लेकिन किसी ने जवाब ही नहीं दिया।
फलक के कॉल का नहीं दिया जवाब
उन्होंने बताया, 'मैंने शोएब और दीपिका दोनों को फोन किया लेकिन कॉल का किसी ने जवाब नहीं दिया। मेरी बात नहीं हो पाई दीपिका से पर्सनली लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि वो इससे उबर जाएंगी। अल्लाह उसको शिफा दे। उसको तंदरुस्ती दे। मैं यही दुआ करूंगी।'
फलक नाज करेंगी दीपिका से बात
फालक नाज ने कहा कि अगर उन्हें दीपिका से बात करने का मौका मिलता है, तो वह पर्सनली उनसे मिलने भी जाएंगी। हालांकि, अभी तक उनके कॉल का जवाब नहीं मिला है, और उन्हें लगता है कि दीपिका और शोएब अस्पताल के चक्करों में व्यस्त हो सकते हैं। फालक ने दीपिका के जल्द ठीक होने की कामना की और उनके लिए दुआएं मांगीं।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…