बिहार सरकार की फर्जी वेबसाइट बनाई...1185 पदों पर निकाली वैकेंसी

Updated on 30-07-2024 01:06 PM

NEET यूजी पेपर लीक केस के बाद बिहार में नौकरी के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शातिरों ने जल संसाधन मंत्रालय की फर्जी वेबसाइट बनाई। जहां अपर डिवीजनल क्लर्क (यूडीसी), स्टोनो और मल्टी टास्किंग ऑफिसर (एमटीएस) के 1185 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन अपलोड किया।

28 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थी पटना स्थित बनाए एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत कराया। हालांकि, अभी तक कोई भी छात्र शिकायत करने नहीं पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों को जारी किए गए थे एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। एडमिट कार्ड और वैकेंसी के विज्ञापन में जल संसाधन मंत्रालय और जलाशय संसाधन परिषद लिखा हुआ था। जबकि, जल संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल और स्वच्छता विभाग कर दिया गया है।

40 शहरों में होनी थी परीक्षा

जल संसाधन मंत्रालय के नाम से बनाए गए फर्जी वेबसाइट में विज्ञापन दिया गया था कि देश के 40 शहरों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर सेंटर पर 300 छात्रों की परीक्षा होनी थी। पटना में भी एक सेंटर बनाया गया था। राजधानी के बाइपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा के सनराइज इनोवेशनस ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस सेंटर पर करीब 260 छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे।

10 मिनट में सर्वर डाउन हो गया

परीक्षा शुरू होते ही 10 मिनट में सिस्टम का सर्वर डाउन हो गया। कुछ अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। कुछ का सिस्टम काम नहीं कर रहा था। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा देते समय जब लिंक पर क्लिक किया तो संबंधित विभाग का वेबसाइट खुला ही नहीं। कुछ अभ्यर्थियों का जल शक्ति मंत्रालय की बनाई गई फर्जी वेबसाइट खुली, जिसमें कुछ अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे।

10 मिनट बाद जिन छात्रों का लिंक नहीं खुला तो वो हंगामा करने लगे। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संचालक सुबोध कुमार ने अभ्यर्थियों को सूचना दी कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। फिर अभ्यर्थी हंगामा करने लगे और सड़क पर उतर गए। इसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

अभ्यर्थी ने बताया- हंगामा हुआ तो यहां के सभी स्टाफ फरार हो गए

परीक्षा देने पटना आए आशीष दास ने बताया कि हम लोग मिनिस्ट्री ऑफ वाटर रिसोर्सेज में बहाली के लिए परीक्षा देने आए थे। यह परीक्षा यूडीसी, स्टोनो और एमटीएस के पदों के लिए चल रहा था। जिन छात्रों का सर्वर काम कर रहा था वो परीक्षा दे रहे थे, लेकिन बहुत छात्रों का सर्वर डाउन रहने के चलते परीक्षा नहीं दे पा रहे थे। इसी बीच अचानक सेंटर के संचालक आए और कहा कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद हंगामा हुआ तो सभी स्टाफ फरार हो गए।

पुलिस को शिकायतकर्ता का इंतजार

अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर सड़क से हटा दिया। इसी बीच पुलिस ने सेंटर संचालक सुबोध से पूछताछ की तो उसने बताया कि सर्वर में गड़बड़ी की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है।

अभ्यर्थी जैसे ही सेंटर से सड़क की तरफ पहुंचे तो सेंटर संचालक और उसके स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गए। SDPO पटना सिटी-2 गौरव कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। संबंधित विभाग में कोई भी वैकेंसी नहीं निकली है। फिलहाल अभी तक कोई भी छात्र शिकायत करने नहीं पहुंचा है। शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.