फेल, फेल, फेल, लेकिन नहीं मानी हार… फिर 10 हजार से बना डाली 500 करोड़ की कंपनी

Updated on 16-07-2024 02:53 PM
नई दिल्‍ली: आज हम आपको ऐसी शख्‍सीयत से मिलाते हैं जिन्‍होंने सफल बिजनेस खड़ा करने से पहले 20 बार असफलता का सामना किया। उनका नाम है विकास डी. नाहर। वह हैप्पिलो के को-फाउंडर और सीईओ हैं। बार-बार नाकामयाबी हाथ लगने के बावजूद उन्‍होंने हिम्मत नहीं हारी। फिर अपनी मेहनत के बूते सिर्फ 10,000 रुपये से शुरू हुई कंपनी को 500 करोड़ रुपये की बना दिया। यह कंपनी हेल्दी स्नैक्स बनाने के लिए जानी जाती है। आइए, यहां विकास डी नाहर की सफलता के बारे में जानते हैं।

किसान परिवार से ताल्‍लुक

किसान परिवार से आने वाले विकास को हमेशा से बिजनेस में रुचि थी। बैंगलोर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने जैन ग्रुप में सीनियर इम्पोर्ट मैनेजर के रूप में काम शुरू किया। फ‍िर एमबीए करने के लिए विकास ने अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्‍होंने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। इसके पूरा होने के बाद वह सात्‍विक स्पेशलिटी फूड्स में मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए। यहां काम करने से उन्हें बहुत अनुभव मिला। इसका फायदा उन्हें हैप्पिलो शुरू करने में हुआ।

2016 में शुरू की अपनी कंपनी

2015 में विकास ने सात्‍विक स्पेशलिटी फूड्स को छोड़ दिया था। फिर 2016 में उन्होंने हैप्पिलो की स्थापना की। हैप्पिलो हेल्दी स्नैक्स बनाती है। आज हैप्पिलो 40 तरह के ड्राई फ्रूट्स बेचती है। इसके अलावा, उनकी कंपनी 60 तरह के मसाले और 100 तरह की चॉकलेट की भी बिक्री करती है। इससे बाजार में कंपनी का अच्छा दबदबा है।

10 हजार रुपये से की थी शुरुआत

शुरुआत में विकास को काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने सिर्फ 10,000 रुपये से बिजनेस शुरू किया था। उस समय उनके पास सिर्फ दो कर्मचारी थे। आज हैप्पिलो के प्रोडक्ट्स कई ई-कॉमर्स साइट्स और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी का वैल्‍यूएशन 10,000 रुपये से बढ़कर लगभग 500 करोड़ रुपये हो गया है।

किसे मानते हैं सफलता की कुंजी?

विकास का मानना है कि असफलता से सीखना और आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विकास का उदाहरण दिखाता है कि अगर आपके पास दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत करने की लगन हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने दिखाया है कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए बल्कि इसे एक सीख की तरह लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.