खाने की चीजों की एक्सपायरी डेट ठीक से दिखनी चाहिए, FSSAI ने दिया सख्त आदेश
Updated on
10-07-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: FSSAI ने प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि वे खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करेंगी, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। FSSAI ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी बिल, रसीद और कैश मेमो पर अपना FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से दिखाएं।
इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' ऐप की जानकारी भी सभी दस्तावेजों पर दी जाए। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को खाने की चीजों की एक्सपायरी डेट' या 'यूज बाय डेट' दिखाने की संभावना पर भी चर्चा हुई। FSSAI के CEO की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह चेतावनी दी गई, जिसमें 70 से अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
नो पाम ऑयल का लेबल भ्रामक
भारतीय फूड एंड बेवरेज असोसिएशन (IFBA) ने पैकेज्ड फूड पर लगाए जा रहे 'नो पाम ऑयल' (No Palm Oil) जैसे लेबल को भ्रामक और एक मार्केटिंग चाल बताया है। असोसिएशन का कहना है कि इस तरह के दावे लोगों को गुमराह करते है और इसका कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है। पान ऑयल सेहत के लिए अच्छा है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…