आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप:13 साल की लड़की से मारपीट,जंगल में छोड़कर भागे, पीड़ित परिवार ने थाने में की शिकायत

Updated on 10-11-2025 12:25 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में शराब केस में फंसाने की धमकी देकर आबकारी विभाग की टीम पर 20 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, आबकारी ने किराना दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल ली, फिर दुकानदार की 13 साल की बेटी को गाड़ी में भरकर ले गए। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और सुनसान जंगल में छोड़ दिया। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम भड़हा रेलहा निवासी पदुम बर्मन ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो खेती किसानी करता है। साथ ही घर का खर्च निकालने के लिए किराना दुकान चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को वह दुकान में बैठा था। शाम करीब 5 बजे सफेद रंग की गाड़ी क्रमांक सीजी 08 UA 0828 में आबकारी विभाग की टीम पहुंची। जिसमें 6 लोग सवार थे। इनमें एक वर्दीधारी महिला भी थी।

शराब केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपए

दुकानदार पदुम बर्मन का आरोप है कि, टीम जबरदस्ती उसके घर में घुस गई। शराब बेचने का आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जबकि मैं बताया कि शराब नहीं बेचता। चाहे तो घर और दुकान की तलाशी ले लो। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने उससे 20 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज करने की धमकी देने लगे।

गल्ले से निकाले 15 हजार रुपए

दुकानदार कहते रहा कि वह गरीब आदमी है और इतना पैसा कहां से लाएगा। आरोप है कि टीम के सदस्यों ने उसकी दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल लिए।

बेटी को ले जाकर मारपीट, जंगल में छोड़ा

उसने यह भी आरोप लगाया कि, आबकारी विभाग की टीम ने उसकी 13 साल की बेटी को गाड़ी में बैठा ली। फिर साथ ले गए। इस दौरान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। करीब आधे घंटे बाद उसकी बेटी बदहवास हालत घर पहुंची और बहुत रोने लगी।

उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस को दिए लड़की को गाड़ी में बैठाते हुए सीसीटीवी वीडियो

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि, उनकी बेटी को गाड़ी में बिठाकर ले जाने का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को दिया है। जिसमें वो उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाते दिख रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने का आरोप

दूसरी तरफ आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि, गांव में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी। जिस पर टीम को जांच के लिए भेजा गया था। जांच और कार्रवाई से बचने के लिए अवैध वसूली और नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी बोले- शिकायत की चल रही है जांच

इस मामले में पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि, इस मामले में पीड़ित परिवार ने शिकायत की है। उन्होंने पैसे मांगने और गल्ले से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। प्रकरण की जांच के लिए आबकारी विभाग की टीम को भी थाने बुलाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.