आबकारी विभाग ने जब्त की ओडिशा निर्मित 22 लीटर शराब

Updated on 18-09-2024 03:20 PM

महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब निर्माण और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने बागबाहरा में छापेमारी कर दो मामलों में कुल 22 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की है।

पहले मामले में, ग्राम देवरी (थाना कोमाखान) के निवासी राकेश पटेल के पास से एक प्लास्टिक बोरी में 35 नग हिरण छाप पाउच में कुल 7 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब (कीमत 1400 रुपए) बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।


दूसरे मामले में, गश्त के दौरान बोईरगांव (थाना कोमाखान) में एक व्यक्ति आबकारी वाहन को देखकर भाग निकला। पीछा करने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका। मौके पर 75 नग हिरण छाप पाउच में 15 लीटर महुआ शराब (कीमत 3000 रुपए) बरामद की गई। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी, और उसके खिलाफ अज्ञात आरोपी के रूप में मामला दर्ज किया गया है।


दोनों प्रकरणों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 36, और 59 (क) के तहत गैर-जमानतीय अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई का नेतृत्व वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढ़ेन्द्र ने किया, जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा और टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.