अफगानिस्तान पर कौन हमला करता रहा है ये सबको पता है... भारत ने पाकिस्तानियों के प्रोपेगेंडा की बखिया उधेड़ी, जानें क्या कहा?

Updated on 10-05-2025 12:36 PM
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें पाकिस्तानी अफवाह फैला रहे हैं कि भारत ने अफगानिस्तान में हमले किए हैं। विक्रम मिसरी ने कहा है कि "अफगानिस्तान पर भारतीय हमले की बात कर पाकिस्तान अफवाह फैला रहा है और हम सब जानते हैं कि पिछले एक डेढ़ साल से अफगानिस्तान पर कौन हमले कर रहा है।" आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार अफवाह फैलाई जा रही थी कि भारत ने अफगानिस्तान के अंदर में एयरस्ट्राइक किए हैं, जिसे अब भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है।

इसके अलावा शनिवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की हरकतों को "उकसाने वाली और उग्र" कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने ब्रीफिंग के दौरान आगे कहा, कि पाकिस्तान ने पंजाब में एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की। कर्नल कुरैशी ने यह भी कहा कि "पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेजती हुई देखी गई है।" उनकी बात ये काफी परेशान करने वाली है क्योंकि इससे एक पूर्ण पैमाने का युद्ध छिड़ने का खतरा बन सकता है। इसके अलावा कुरैशी ने शनिवार सुबह ये भी कहा कि "सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के अलावा पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में चिकित्सा सुविधाओं को भी निशाना बनाया है।"
पाकिस्तान के झूठ के बुलबुले को विदेश मंत्रालय ने फोड़ा
आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से जमकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जिनमें खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री शामिल हैं। जिसको लेकर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के भारत के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के दावे 'पूरी तरह से झूठे' हैं। उन्होंने दोहराया कि भारत इस बात पर अभी भी जोर देता है कि "अगर पाकिस्तान की सेना टकराव बढ़ाना बंद करे तो भारत जवाबी कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाएगा।" मिसरी ने धार्मिक स्थल पर मिसाइल दागे जाने के पाकिस्तान के दावों को भी खारिज किया और इसे 'हास्यास्पद' बताया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी कहा कि पाकिस्तान ने दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने एस-400 सिस्टम और सूरत में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया है, जो बिल्कुल झूठ है।"

इसके अलावा पाकिस्तान को डर है कि उसके खिलाफ अफगानिस्तान की सीमा पर दूसरा फ्रंट खुल सकता है, लिहाजा पाकिस्तान अफवाह फैला रहा है कि भारत ने अफगानिस्तान में हमले किए हैं। पाकिस्तान इस झूठ को बोलकर अफगानों के मन में भारत के खिलाफ गुस्सा भरना चाहता है। लेकिन पाकिस्तान इसमें भी नाकाम हो गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले डेढ़-दो सालों में कई बार अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक किए हैं। पिछले साल दिसंबर में भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर हवाई हमले किए थे, जो उसका पिछले कुछ सालों में तीसरा हमला था। इससे पहले 2022 और 2024 में भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हमले किए थे। जिसके बाद अफगानिस्तान के तालिबान शासकों के साथ पाकिस्तान के संबंध काफी खराब हो गये हैं। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमलों की निंदा भी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.