भोपाल में इवेंट प्लानर को कार से घसीटा, युवती से हुई थी कहासुनी, बचाने आए दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

Updated on 03-04-2026 11:26 AM

भोपाल। महिला मित्र से कहासुनी करने पर उसके दोस्त ने एक इवेंट प्लानर से जमकर मारपीट की। साथ ही बीच-बचाव करने वाले दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा। इवेंट प्लानर उसकी महिला मित्र के साथ रातीबड़ में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई तो युवती ने अपने दोस्त को फोन किया, जिसके बाद उसने इवेंट प्लानर को मिलने बुलाया।

वहां पहुंचते ही आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे कार से घसीटा और जमीन पर गिराकर जमकर लात-घूंसे मारे। उसके दोस्तों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें भी जमकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय दर्पण सिंह मिसरोद का रहने वाला है और वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। शिकायत में उसने बताया कि बुधवार रात वह अपने दोस्तों और युवती अदिति के साथ रातीबड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था। इसी दौरान अदिति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ा तो अदिति ने अपने दोस्त आदित्य को फोन कर पूरी घटना बताई। जिसके बाद आदित्य ने दर्पण को फोन कर मिलने बुलाया। दर्पण दोस्तों के साथ अदिति को घर छोड़कर आया और फिर दोबारा आदित्य का फोन आया तो उससे मिलने के लिए बंसल वन पहुंचा। वहां आदित्य ने जैसे ही उसे देखा तो दोस्तों के साथ कार से घसीटा और मारपीट शुरू कर दी। उसने जमीन में गिराकर लात-घूंसे मारे।

तीनों युवकों को चोटें आई

इस दौरान बचाव करने आए उसके दोस्त सौरभ और रिक्की को भी पीटा, तीनों युवकों को चोटें आई है। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में आरोपित आदित्य समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.