सीमांकन के बाद भी कब्जाधारी जमीन खाली नहीं कर रहा, वृद्ध ने जनदर्शन में लगाई गुहार

Updated on 16-09-2025 02:45 PM

दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन भी उपस्थित थीं। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 107 आवेदन प्राप्त हुए। 

भिलाई नगर निवासी ने फैक्ट्री के द्वारा होने वाले प्रदूषण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक रासायनिक फैक्ट्री औद्योगिक नियमों की अनदेखी करते हुए हवा और भूजल को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रही है। फैक्ट्री के बेकार केमिकल को जमीन पर बहा दिया जाता है, जिससे आसपास के बोरवेल का पानी पीने योग्य नहीं रहा। साथ ही दूषित हवा से रहवासियों को सांस, त्वचा व अन्य गंभीर समस्या हो रही हैं। इस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

न्यू सुंदर नगर बोरसी दुर्ग निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण कराने आवेदन दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि न्यू सुंदर नगर, बोरसी स्थित आर.व्ही. पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में पक्की सड़क एवं नाली निर्माण नही किया गया है। कच्ची सड़क में बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक, महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। हेल्पलाइन 112 और कचरा वाहन भी इस रास्ते पर आने से मना कर देते हैं। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवदेन प्रस्तुत किया गया है। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

वृद्ध ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने आवेदन दिया। ग्राम अण्डा के वृद्ध ने बताया कि भूमि का सीमांकन होने के बाद भी एक अन्य व्यक्ति द्वारा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। भूमि पर पत्थर से घेरा डाल कब्जा किया गया है और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी जाती है। वृद्ध ने अन्य व्यक्ति से जमीन को मुक्त कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

ग्राम रहटादाह धमधा के किसानों ने मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि खेतों में बिजली विभाग द्वारा बड़ी टावर लगाकर विद्युत लाईन का प्रवाह किया जा रहा है। जिन किसानों के खेतों में टावर खड़ा किया गया है उनको मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया गया था, किंतु आज दिनांक तक मुआवजा राशि प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को परीक्षण कर कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में खाद्य विभाग, नगर निगम दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई, समाज कल्याण एवं जिला पंचायत के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.