ओटीटी पर आकर भी 'स्त्री 2' ने कर ली छप्पर फाड़कर कमाई, लेकिन अब अधूरा नजर आ रहा फिल्म का ये सपना

Updated on 11-10-2024 01:02 PM
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्त्री 2' का अंत आ चुका है। हालांकि, ये फिल्म अपने आखिरी समय में भी ऊंची उड़ान उड़ने से बाज नहीं आ रही। फिल्म ने पहले दिन से ही खूब धुनकर कमाई की है। 'स्त्री 2' ने जैसी कमाई 8वें हफ्ते में की है, इस साल बड़ी-बड़ी फिल्में सातवें-आठवें दिन ही उस पड़ाव पर पहुंच गई थी।

खैर, 15 अगस्त की रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 2 महीने का सफर सिनेमाघरों में पूरा कर लिया है। अब आज शुक्रवार से आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा', राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज हो रही है। वहीं आज 11 अक्टूबर से 'स्त्री 2' ओटीटी पर भी आ रही है। ऐसे में अब फिल्म का ये सफर लगभग खत्म ही माना जा रहा है।

'स्त्री 2' ने 57वें दिन की है इतनी कमाई


ऐसा लग रहा है कि इंडिया नेट कलेक्शन की लिस्ट में छठे नंबर पर मौजूद ये फिल्म अब छठे नंबर पर ही रह जाएगी। वहीं देसी कलेक्शन के मामले में भी फिल्म की एक कसक शायद अधूरी ही रह जाए। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 57वें दिन करीब 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं कुल मिलाकर फिल्म की कमाई अब करीब 596.50 करोड़ के आसपास है। ऐसा लग रहा है कि 600 करोड़ क्लब में एंट्री का सपना 'स्त्री 2' के लिए अब अधूरा ही रहने वाला है।

वर्ल्डवाइड कमाई करीब 855 करोड़ रुपये के आसपास


वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने 57 दिनों में कुल मिलाकर 855 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल मिलाकर 711 करोड़ के अधिक की कमाई कर ली है।

ओटीटी पर रिलीज हो गई है 'स्त्री 2'


बता दें कि 'स्त्री 2' अब 11 अक्टूबर से ओटीटी (अमेजन प्राइम) पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में 'स्त्री' चंदेरी गांव की रक्षा के लिए आती है, जबकि सरकटे के आंतक से पूरे गांववाले त्रस्त नजर आते हैं। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर , पंकज त्रिपाठी , अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने शानदार एक्टिंग की है। कहानी से लेकर गाने तक लोगों ने खूब पसंद किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.