यूरोप को भारत की जरूरत... डेनमार्क के एंबेसडर ने बताया क्यों जरूरी है FTA

Updated on 26-09-2025 01:22 PM
नई दिल्लीः भारत में डेनमार्क के एंबेसडर रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन का कहना है कि ईयू-भारत एफटीए दोनों पक्षों के लिए एक विन विन समझौता होगा। जहां यूरोप के पास इनोवेशन, फंडिंग और टेक कंपनियां हैं तो भारत के पास ना सिर्फ बड़ा बाजार बल्कि तकनीकी क्षमताएं भी हैं । ये दोनों इकोनमीज के लिए एक दूसरे का पूरक होना है । ऐसे में इसे और आगे बढ़ाने को लेकर हम जो कर सकते हैं, वो करेंगे लेकिन ये एक बड़ी डील है । ऐसे में दोनों पक्षों को इस दिशा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे कि सारी जटिलताओं और रुकावटों को दूर किया जा सके।

ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इसकी महत्ता को समझते हैं। ऐसे में अगर कुछ जटिलताएं हैं, तो आखिरकार कुछ मुद्दों पर दोनों को समझौता करना होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों पक्षों में इसे लेकर गहरी सदेच्छा है, दोनों जानते हैं कि उन्हें एक दूसरे की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने दोनों देशों के बीच ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश लगातार व्यापक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ये सहयोग दिल्ली ही नहीं बल्कि कुछ राज्यों में साफ तौर पर दिखता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 220 डैनिश कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, जो कि सीधे एक लाख लोगों को सीधे रोजगार दे रही हैं। राजदूत का मानना है कि एफटीए के बाद व्यापारिक रिश्ते और गहरे होंगे। उम्मीद है कि ये एफटीए ये साल खत्म होने से पहले हो जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.