एमपी में पदोन्नति नियमों पर बढ़ा विवाद:गृह विभाग के अधिकारियों ने उठाए सवाल

Updated on 29-07-2026 12:43 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश में करीब दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया अब विवादों में घिरती जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के नियमों की अनदेखी और उनकी मनमानी व्याख्या करने के आरोप लग रहे हैं। कमर्शियल टैक्स विभाग के बाद अब गृह विभाग के अधिकारियों ने भी पदोन्नति नियम-2025 के प्रावधानों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए गृह विभाग की सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।

अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुरूप पदोन्नति नहीं होने से सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के हजारों कर्मचारी एवं अधिकारी पदोन्नति से वंचित रह गए हैं।

पुलिस विभाग की पदोन्नति पर सबसे ज्यादा सवाल

प्रदेश में सबसे अधिक पदोन्नति पुलिस विभाग में हुई है। सरकार के अनुसार पुलिस महकमे में करीब 25 हजार पदोन्नतियां की गई हैं, जिसकी मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक रूप से सराहना कर चुके हैं। हालांकि अब पदोन्नति से वंचित अधिकारी इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया और अब गलती स्वीकार करने के बावजूद सुधारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रभावित अधिकारी मामले को लेकर न्यायालय जाने की तैयारी में हैं।

2025 की चयन सूची की जगह बाद की सीआर पर किया गया विचार

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 की कंडिका-6 के अनुसार यदि किसी चयन वर्ष की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक समय पर नहीं हो पाती है, तो अगली बैठक में सबसे पहले उस लंबित चयन वर्ष की अलग चयन सूची तैयार की जानी चाहिए। इसके बाद वर्तमान और आगामी रिक्तियों के लिए नई चयन सूची बनाई जानी चाहिए।

आरोप है कि अधिकांश विभागों ने इस प्रावधान का पालन नहीं किया और वर्ष 2025 की रिक्तियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया की बजाय बाद के वर्षों के आधार पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिए।

जीएडी ने स्पष्टीकरण में क्या कहा

सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 जून 2025 को लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 जारी किए थे। इसके बाद 30 जून 2025 को जारी स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया गया कि:

  • वर्ष 2026 में होने वाली डीपीसी के लिए वित्त वर्ष 2024-25 से 2020-21 तक की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) को आधार बनाया जाएगा।
  • वर्ष 2025 में सितंबर से नवंबर के बीच होने वाली डीपीसी, जिसमें दिसंबर 2026 तक के रिक्त पद शामिल होंगे, उसके लिए 2023-24 से 2019-20 तक की सीआर पर विचार किया जाना था।
  • वर्ष 2025 की विशेष डीपीसी, जिसमें दिसंबर 2025 तक के पद शामिल हैं, उसके लिए 2022-23 से 2018-19 तक की सीआर के आधार पर पात्रता तय की जानी थी।

नियमों के पालन की मांग

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विभागों ने जीएडी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे बड़ी संख्या में पात्र अधिकारी पदोन्नति से वंचित हो गए। उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा कर नियमों के अनुरूप संशोधित आदेश जारी करने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो मामले को न्यायालय में चुनौती देने की बात भी कही गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए 18.74 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। यह आयोजन अक्टूबर में…
 29 July 2026
भोपाल, प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा…
 29 July 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली के खंभे गिरने, जर्जर तारों के टूटने और करंट लगने…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया…
 29 July 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में बाघ संरक्षण का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2022…
 29 July 2026
भोपाल। यदि आप मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं और रोज ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते, तो राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की उम्मीद छोड़ दीजिए। स्कूल शिक्षा विभाग…
 29 July 2026
भोपाल। राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहेगा, चाहे दलगत राजनीति और विचारधारा की सीमाओं से परे ही जाना पड़े, सियासत में ऐसे चेहरों की कमी होती जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश…
 29 July 2026
भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह…
 29 July 2026
भोपाल। प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसके साथ ही खाद वितरण व्यवस्था में सुधार को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के…
Advt.