EPFO के मेंबर 15 मार्च तक कर लें यह काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Updated on 25-02-2025 12:04 PM
नई दिल्ली: EPFO ने ELI स्कीम का फायदा उठाने के लिए UAN एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 15 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है। लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री की ओर से 21 फरवरी को जारी एक सर्कुलर से ये जानकारी सामने आई है। इससे पहले भी कई बार डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। इससे पहले डेडलाइन 15 फरवरी, 2025 थी। UAN एक 12 अंकों की संख्या है जो EPFO हर नौकरीपेशा कर्मचारी को देता है। ये एक ऐसा नंबर है जिससे आप आप अपने PF बैलेंस को एक ही नंबर से ट्रैक और एक्सेस कर सकते हैं।
ELI यानी एम्प्लॉयमेंट-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम का लाभ उठाने के लिए UAN एक्टिवेशन और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी है। अगर आप ELI स्कीम का पैसा पाना चाहते हैं तो आपको अपना UAN एक्टिवेट करना होगा और आधार को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। यह प्रक्रिया EPFO द्वारा नियंत्रित की जाती है। इसके बिना आप स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 के केंद्रीय बजट में ELI स्कीम की शुरुआत की थी।

UAN क्या है?

यह 12 अंकों का एक नंबर होता है जो EPFO हर नौकरीपेशा व्यक्ति को देता है। यह आपके सभी PF अकाउंट्स को मैनेज करने में मदद करता है। चाहे आप कितनी भी कंपनियों में काम करें, आपका UAN एक ही रहेगा। इससे आप अपने PF बैलेंस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। कर्मचारी आधार-बेस्ड OTP का उपयोग करके UAN एक्टिवेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ELI स्कीम का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी अपने UAN को एक्टिवेट करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.