कोर्ट में पेश करने से पहले पप्पू ढिल्लन के घर EOW की दबिश

Updated on 08-05-2024 05:08 PM

भिलाई ।  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम फिर से भिलाई पहुंची है। शराब घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे हैं। इसके साथ ही विजय भाटिया के घर पर भी ईओडब्ल्यू की टीम के पहुंचने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर से शराब घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त करने के लिए टीम पहुंची हुई है। वहीं विजय भाटिया अभी भी ईओडब्ल्यू की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू को अहम जानकारी मिलने की चर्चा जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू के करीब दर्जन भर अधिकारी होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के नेहरू नगर पूर्व स्थित घर पर पहुंचे हैं। त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने उसकी घर की आलमारियों को सील कर दिया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद ईओडब्ल्यू को कुछ अहम जानकारी मिलने की चर्चा है।

बताया जा रहा है कि उसी जानकारी के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त करने के लिए उसके घर पर पहुंची है। फिलहाल अभी ईओडब्ल्यू के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के बंगले के सभी गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम विजय भाटिया के घर पर भी पहुंची है। हालांकि बताया जा रहा है कि विजय भाटिया अभी भी फरार है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी उसके घर पर भी जांच कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.