प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य की पूर्ति एक सप्ताह में हर हाल में सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Updated on 24-10-2025 03:21 PM

बेमेतरा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति में विलंब को लेकर कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कड़ा असंतोष व्यक्त किया है। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों और वेंडर्स को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर योजना के लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कहा कि यह योजना आम जनता के आर्थिक सशक्तिकरण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। शासन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जवाबदेही और तत्परता से किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर तक पहुंचकर नागरिकों को योजना के लाभों की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ा जा सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूर्ति में देरी अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी वेंडर्स को अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में लक्ष्य की पूर्ति नहीं होती है, तो संबंधित वेंडर्स का अनुबंध तत्काल निरस्त किया जाएगा तथा विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अंत में कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारी और वेंडर्स आपसी समन्वय एवं टीम भावना से कार्य करें, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक तक इस योजना का लाभ समय पर पहुंच सके और जिले को राज्य में आदर्श रूप में स्थापित किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.