लोगों को हितग्राहीमूलक बैंकिंग सुविधाओं से करें लाभान्वित : कलेक्टर

Updated on 13-12-2025 12:43 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उईके की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री उइके ने जिले में बैंकिंग गतिविधियों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को हितग्राहीमूलक बैंकिंग ऋण सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश सभी बैंकिंग अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में जिले के सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय विभागों द्वारा प्रकरण प्रेषित किए जाते हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करें। कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग द्वारा भेजे गए केसीसी के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करे। कलेक्टर ने हितग्राहीमूलक आवेदनों को शाखा लेवल में लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा जिन बैंक शाखा का ऋण अनुपात कम है उन्हें ऋण अनुपात निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा गया। साथ ही प्राथमिकता क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, एमएसएमई ऋण वार्षिक लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। कलेक्टर श्री उइके ने जनकल्याणकारी योजनाओं, पीएम जनधन योजना अंतर्गत खोले गए बैंक खातों में आधार एवं मोबाईल सीडिंग तथा रूपे कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने बैंक शाखा स्तर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पंजीयन करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अग्रणी बैंक प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग, एनआरएलएम प्रतिनिधि, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग, आदिवासी स्वरोजगार एवं अंत्योदय स्वरोजगार विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

      कलेक्टर श्री उइके ने बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत खोले गये बैंक खातों में आधार सीडिंग तथा रूपे कार्ड वितरण के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति, अंत्यावसायी स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि योजना की जिले में प्रगति की समीक्षा कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के आवश्यक निर्देश दिये। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने बैठक में  प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्यूदय योजना ( पीएम-अजय) के बारे में भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित सामाजिक कल्याण योजना की जानकारी साझा की जिसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसमें अनु. जाति के समुदाय के आजीविका में वृद्धि, कौशल एवं स्वरोजगार विकसीत करना, शिक्षा में सामुदाय की भागीदारी बढ़ाना तथा अनु. जाति के मुख्य आबादी वाले गाँवों में बुनियादी सुविधाओं को सुधार कर जीवन स्तर उन्नत बनाने की दिशा में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर, एजीएम दीपेश तिवारी, एजीएम पंकज सोनटेके, एलडीएम  विनीत मोहन खरे, जिला कोषालय अधिकारी  प्रेमचंद खलखो, अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता, जिला व्यापार एवं उद्योग प्रमुख दिनबंधु ध्रुव, खादी ग्रामोद्योग के  पुष्पा कुलदीप, मत्स्य विभाग के प्रमुख एमएस कमल, सहित जिले के समस्त बैंको के प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.