इंग्लैंड ने चौथा वनडे 186 रन से जीता:ब्रूक, लिविंगस्टोन और डकेट की फिफ्टी. मैथ्यू पॉट्स को 4 विकेट

Updated on 28-09-2024 01:14 PM

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक हो गई है। इंग्लैंड ने शुक्रवार रात चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 186 रनों से हराकर 0-2 से पिछड़ने के बाद 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

लॉर्ड्स स्टेडियम में बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन इंग्लिश टीम ने 39 ओवर में 5 विकेट पर 312 रन बनाकर कप्तान मिचेल मार्श के फैसले को गलत साबित कर दिया। फिर इंग्लैंड ने कंगारू टीम को 126 रन पर ऑलआउट कर दिया। मैच 39-39 ओवर का खेला गया। हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 58 गेंद पर 87 रनों की पारी खेली।

बेन डकेट की फिफ्टी, सॉल्ट के साथ बैलेंस स्टार्ट

इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट और बेन डकेट ने इंग्लैंड को बैलेंस स्टार्ट दिया। दोनों ने 48 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यहां फिल सॉल्ट 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने मार्नश लाबुशेन के हाथों कैच कराया। दूसरे ओपनर बेन डकेट ने 62 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली।

डकेट-ब्रूक की फिफ्टी पार्टनरशिप, ब्रूक की कप्तानी पारी 

48 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद विल जैक्स 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल मार्श ने पवेलियन भेजा। जैक्स के आउट होने के बाद नंबर-4 पर खेलने उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने 11 चौके और एक छक्के के सहारे 58 बॉल पर 87 रन की पारी खेली। उन्होंने डकेट के साथ 53 बॉल पर 79 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को एडम जम्पा ने तोड़ा। उन्होंने बेन डकेट को पवेलियन भेजा।

ब्रूक-स्मिथ ने भी फिफ्टी पार्टनरशिप की 

डकेट के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर स्कोर 200 पार पहुंचाया। दोनों ने 47 बॉल पर 75 रन की पार्टनरशिप की। स्मिथ (39 रन) को ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया।

लिविंगस्टोन और बेथल ने स्कोर 300 पार कराया

हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथल ने इंग्लिश टीम का स्कोर 312 रनों तक पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 42 बॉल पर 71 रनों की साझेदारी की। लिविंगस्टोन ने 27 बॉल पर नाबाद 62 और बेथल ने 19 बॉल पर 12 रन बनाए।

एडम जम्पा को 2 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जम्पा को 2 विकेट मिले, जबकि जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, ओपनर्स की अर्धशतकीय साझेदारी 

313 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत शानदार रही। टीम के ओपनर्स ने 68 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। कप्तान मिचेल मार्श 68 और ट्रेविस हेड 34 रन बनाकर आउट हुए।

फेल रहा मिडिल ऑर्डर, कोई भी बल्लेबाज 15 रन नहीं बना सका

ओपनर्स के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई। ओपनर्स के अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। स्टीव स्मिथ 5, जोश इनिंग्स 8, मार्नश लाबुशेन 4, एलेक्स कैरी 13 और ग्लेन मैक्सवेल 2 रन बनाकर आउट हुए।

मैथ्यू पॉट को 4 विकेट 

इंग्लैंड की ओर से मैथ्यू पोट ने 4 विकेट झटके। ब्रायडन कर्सी को 3 विकेट मिले। जोफ्रा आर्चरी ने 2 और आदिल रशीद को एक विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.