इंग्लैंड किया गया था जलील... 3006 दिन बाद वनवास खत्म, मैदान पर उतर ही गए करुण नायर
Updated on
20-06-2025 04:45 PM
लीड्स: भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में करुण नायर को आखिरकार मौका मिल ही गया है। 2016 में नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक लगाया था। नायर से पहले भारत के लिए सिर्फ वीरेंद्र सहवाग के नाम ही टेस्ट में तिहरा शतक था। वह सीरीज का आखिरी मुकाबला था। उसके अगले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। उस मुकाबले के बाद नायर ने भारत के लिए तीन और टेस्ट मैच खेले।
इंग्लैंड दौरे के बाद हो गए ड्रॉप
भारत ने 2018 में इंग्लैंड का दौरा किया था। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में करुण नायर भी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। हनुमा विहारी को भारत से बुलाकर आखिरी मैच खिलाया गया लेकिन करुण नायर बेंच पर रह गए। उस दौरे के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। नायर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ये भी नहीं बताया गया कि क्यों टीम से ड्रॉप हो गए। फिर वह वापसी के लिए इंतजार करने लगे।
3006 दिन बाद मैदान पर करुण नायर
अब 7 साल से भी ज्यादा समय के बाद करुण नायर एक बार फिर टेस्ट खेलने के लिए मैदान पर हैं। नायर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मार्च 2017 को खत्म हुए टेस्ट में भारत का हिस्सा था। अब 20 जून 2025 को वह खेल रहे हैं। यानी 3006 दिन बाद वह टेस्ट खेल रहे हैं। इस दौरान भारत ने 77 टेस्ट मैच खेले। अपने 6 मैच के टेस्ट करियर में करुण नायर के नाम 62 की औसत से 374 रन हैं।
घरेलू क्रिकेट की वजह से हुई वापसी
करुण नायर कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेले थे। अपने राज्य ने भी उनसे किनारा कर लिया। फिर 2023 घरेलू सीजन से पहले उन्होंने विदर्भ के लिए खेलने का फैसला किया। यही से उनका किस्मत बदलना शुरू हो गया। 2023-24 रणजी सीजन की 17 पारियों में उन्होंने 690 रन बनाए। 2024-25 सीजन में 4 शतक की मदद से 863 रन बनाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी की वजह से वह सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। सिर्फ 8 पारियों में उन्होंने 779 रन ठोके। इसमें 5 शतक शामिल थे।
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…