ओमान को बर्बाद कर इंग्लैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई विश्व की पहली टीम
Updated on
14-06-2024 01:43 PM
एंटिगुआ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ इस टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की और पहली जीत में ही रिकॉर्ड बना डाला। अब तक यह टूर्नामेंट इंग्लैंड के लिए इतना खास नहीं रहा था। पहला मैच उनका स्कॉटलैंड के खिलाफ धुल गया था जबकि दूसरे मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के सुपर 8 में क्वालीफाई करने पर भी सवाल उठने लगे थे। लेकिन उन्होंने इस कदर ओमान को हराया कि उनका अब अगले पड़ाव में क्वालीफाई करने की संभावना नजर आ रही है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान सिर्फ 47 रन पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं इंग्लैंड ने 48 रन का टारगेट अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते 3.1 ओवर यानी 19 गेंद में ही हासिल कर लिया। इसी के साथ अंग्रेजों ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आइये उसपर एक नजर डालते हैं। गेंद के लिहाज से इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की दर्ज की सबसे बड़ी जीत
जी हां, इंग्लैंड ने गेंदों के लिहाज से ओमान पर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 101 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में इतनी बड़ी जीत कोई भी टीम दर्ज नहीं कर पाई है। बता दें कि यह रिकॉर्ड इससे पहले श्रीलंका के नाम था। 2014 में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 90 गेंद पहले टी20 वर्ल्ड कप में मैच जीता था।
सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है इंग्लैंड
ओमान पर इस बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड की अब सुपर 8 में जगह बनाने की संभावना भी नजर आ रही है। वह इस वक्त ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर 3 अंक के साथ है। उनके हाथ में अभी एक मैच है। दूसरे नंबर पर 5 पॉइंट के साथ स्कॉटलैंड है। स्कॉटलैंड का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। उनको क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर इंग्लैंड नामीबिया को हरा देती है और ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को तो, इंग्लैंड सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि दोनों टीमों (इंग्लैंड और स्कॉटलैंड) के 5 अंक होंगे। लेकिन इंग्लैंड की नेट रन रेट स्कॉटलैंड से बेहतर होगी।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…