तेलंगाना में गर्लफ्रेंड के घर पर इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या:परिवारवालों ने शादी की बात करने के लिए बुलाया था; बैट से पीट-पीटकर जान ली

Updated on 11-12-2025 01:30 PM
हैदराबाद, तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ज्योति श्रीवन साई के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, ज्योति श्रीवन 19 साल की श्रीजा के साथ पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में था। श्रीजा के परिवार वाले दोनों के रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। उन्होंने श्रीवन को कई बार चेतावनी दी थी।

घटना के दिन लड़की के माता-पिता ने श्रीवन को शादी पर बात करने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि उसके पहुंचते ही श्रीजा की मां और अन्य परिवार वालों ने श्रीवन पर अचानक हमला कर दिया।

उसे क्रिकेट बैट से बुरी तरह मारा। बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे श्रवण साई को तेज सांस लेने में दिक्कत हुई। उसे KPHB स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे निजामपेट रेफर कर दिया जहां सुबह 6.30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था मृतक

पुलिस ने बताया कि युवक मैसम्मागुड़ा स्थित सेंट पीटर्स इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। वह कुतबुल्लापुर में किराए के कमरे में रहता था। दोनों एक-दूसरे को दसवीं कक्षा से जानते थे और तब से रिश्ते में थे। दोनों परिवार भी इस संबंध से अवगत थे। श्रीजा BCA के दूसरे वर्ष की छात्रा है और तीन महीने की गर्भवती है।

हमले में श्रीजा भी घायल

जांच में पता चला कि मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे श्रवण साई श्रीजा के घर पहुंचा। उसी दौरान गर्भ को लेकर श्रीजा और उसकी मां सीरी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो मां ने गुस्से में क्रिकेट बैट से श्रीजा और श्रवण साई पर हमला कर दिया। श्रीजा को बचाने की कोशिश में किशोर के पीठ, माथे और कंधे पर चोटें आईं। हमले में श्रीजा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर सहित कई चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि श्रीजा की देखरेख के कारण उसकी मां को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है।

अमीनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया है। उन्होंने घटनास्थल को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस फिलहाल हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की के परिवार के कौन-कौन से सदस्य युवक की हत्या में शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.