पटना में एनकाउंटर, गैंगस्टर अजय राय ढेर:ठेकेदार बनकर रह रहा था

Updated on 14-12-2024 02:02 PM

पटना में हुए एनकाउंटर में छपरा जिले का रहने वाला मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अजय राय उर्फ काका मारा गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 12 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। जक्कनपुर थाना के संजय नगर में रोड नंबर 10 में शुक्रवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी है। दिवाकर का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है

दरअसल, STF को यह सूचना मिली थी कि कुख्यात अजय राय संजय नगर इलाके में नाम बदल कर खुद को ठेकेदार बता कर रह रहा था। वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। टीम मौके पर पहुंची और अजय राय को सरेंडर करने को कहा। वहां अजय के अलावा दो और अपराधी थे।

दोनों भाग गए, लेकिन अजय ने पुलिस पर गोली चला दी। उसके बाद एसटीएफ ने मोर्चा संभाला और गोलियां चलानी शुरू कर दी। अजय को चार गोली लगी। गंभीर हालत में अजय राय को एनएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

STF के DIG विवेकानंद ने घटना कि पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अजय राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। बैंक डकैती, लूट के अन्य मामले में लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। मौके से पिस्टल, मोबाइल फोन, 8 से 10 खोखे, अपराधियों के अन्य सामान और कपड़े बरामद किए गए हैं।

नाम बदलकर रह रहा था कुख्यात

एसटीएफ अजय राय को गिरफ्तार करने के पीछे लगी हुई थी। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था। पुलिस से बचने के लिए ही उसने पटना के जक्कनपुर थाना के संजय नगर रोड नंबर 10 में सविता देवी के मकान में 9 दिसंबर को किराए पर एक कमरा लिया था। उसने खुद को बिजली का ठेकेदार बताया और अजय राय की बजाय आकाश यादव के नाम से मकान लिया था। 10 दिसंबर से वह उस मकान में रहने लगा था।

गुरुवार को उसने मकान मालकिन को अपना आधार कार्ड दिया था। उसके साथ वहां मो. साहिल और विकास नाम का युवक रह रहा था। दोनों कुख्यात अपराधी हैं। एसटीएफ को सूचना मिली की अजय राय संजय नगर में है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से यहां आया है। उसके बाद एसटीएफ ने मकान की घेराबंदी की।

चंदन सोनार गैंग से जुड़ा था, 3 साल पहले अपना गिरोह बनाया

अजय राय कुख्यात चंदन सोनार के ग्रुप से जुड़ा था। चंदन सोनार का अपहरण करने में सबसे बड़ा गिरोह है। इसी गिरोह ने दमन दीव के कारोबारी का अपहरण किया किया था और उन्हें छपरा में ही लाकर रखा था। फिरौती में 9 करोड़ लिए थे। अजय पर बैंक डकैती अपहरण का केस सारण और हरियाणा में भी दर्ज है।

अजय राय के ऊपर सारण समेत कई जिलों में बैंक डकैती के 7 केस थे। इसके अलावा अपहरण का भी केस था। उस पर हरियाणा में भी लूट का केस था। उसने 3 साल पहले ही अपना गैंग बनाया था। पुलिस एसटीएफ उसे कई महीनों से तलाश रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.