उधमपुर के कठुआ सीमा पर मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए

Updated on 11-09-2024 04:48 PM
नई दिल्ली,  जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबल अभी भी आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर


अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब सेना और पुलिस का संयुक्त दल आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खंडरा टॉप की ओर बढ़े। उन्होंने बताया कि इसपर इलाके में छिपे आतंकवादियों ने दोपहर करीब 12.50 बजे तलाश दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

कैसे शुरू हुई मुठभेड़जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ कठुआ-बसंतगढ़ सीमा के पास खंडारा टॉप पर हुई। सेना और पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। खंडारा टॉप पर सेना की पहली पैरा और पुलिस की एक टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर करीब 12.50 बजे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया, "स्थानीय पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बसंतगढ़ के खंडारा टॉप में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंची, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.