सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ रोजगार एवं आवास दिवस

Updated on 07-07-2026 08:23 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) तथा अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। 

रोजगार एवं आवास दिवस के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें योजना के अंतर्गत लागू 300 रुपये प्रतिदिन की नई मजदूरी दर से अवगत कराया गया तथा पंचायतों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत लखनपुर की ग्राम पंचायत गणेशपुर का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाए। उन्होंने रोजगार सहायकों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रत्येक पात्र हितग्राही के लिए 90 दिवस का मस्टर रोल अनिवार्य रूप से जारी किया जाए, ताकि उन्हें निर्धारित मानव दिवस का पूरा लाभ मिल सके। इसके साथ ही पंचायतों में संचालित विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों से जोड़ने, पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामवासियों को पंचायत करों के समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

ग्रामों में राजमिस्त्रियों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से शीघ्र राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गणेशपुर में निर्माणाधीन 153 आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा 46 अप्रारंभ आवासों का निर्माण तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत सलका में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा स्वीकृत सभी भवनों को एक माह के भीतर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को दिए।

रोजगार एवं आवास दिवस के आयोजन के माध्यम से जिलेभर में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन को नई गति मिली है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.