स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित

Updated on 18-08-2025 12:31 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुपोषण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आईआईटी मुंबई की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी  अजय शर्मा ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान के 45 बिंदु, पोषण आहार एवं पूरक आहार जैसे विषयों पर आधारित एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के लगभग 5,000 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य विभाग के 5 एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के 5 कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय कलेक्टर  रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषण उन्मूलन हेतु निरंतर समर्पित प्रयास जारी रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.