डिजिटल क्रॉप सर्वे में शुद्धता पर जोर : आयुक्त व कलेक्टर शर्मा ने किया निरीक्षण

Updated on 24-08-2025 12:47 PM

बेमेतरा। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2025 में किसानों द्वारा बोई गई फसलों का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का कार्य बेमेतरा जिले में प्रारंभ हो चुका है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से राजस्व अधिकारियों और पटवारियों को विशेष व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर तथा कलेक्टर रणबीर शर्मा के साथ ब्लॉक नवागढ़ के तहसील नांदघाट के ग्राम खैरा में पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खेतों में खड़ी फसल की जानकारी मोबाइल एप पर दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया देखी और पटवारियों व सर्वेयर युवाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर शर्मा ने स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान किसानों के खेत का प्रकार, रकबा, सिंचाई की स्थिति, भू-आकृति और आस-पास की सुविधाएँ जैसे कुआँ, नहर या सड़क आदि सही-सही दर्ज होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सर्वे की सटीकता पर असर डालेगी। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल सर्वे से किसानों के लिए एक पारदर्शी और वास्तविक डाटाबेस तैयार होगा, जिससे उन्हें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बीमा दावा, आपदा राहत और कृषि योजनाओं का लाभ सीधा मिल सकेगा।

आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने कहा कि यह कार्य प्रदेश की कृषि व्यवस्था के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों और सर्वेयर युवाओं को निर्देश दिया कि यदि किसी भी स्तर पर तकनीकी कठिनाई आती है तो उसे तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुँचाएँ ताकि समय पर समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि सर्वे की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर पढ़े-लिखे युवाओं को प्रशिक्षित कर सर्वेयर नियुक्त किया गया है। मोबाइल एप के माध्यम से ये युवा फसलों का डाटा दर्ज करेंगे, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और कार्य तेजी से पूरा होगा।

इस मौके पर आयुक्त व कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर उनकी फसल की स्थिति और मौसम संबंधी चुनौतियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सही जानकारी उपलब्ध कराने से आने वाले वर्षों के लिए एक विश्वसनीय आधारभूत डाटा तैयार होगा। निरीक्षण अवसर पर एसडीएम, संबंधित पटवारी, राजस्व निरीक्षक, विभागीय अधिकारी एवं नियुक्त सर्वेयर युवा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.