एल्विश यादव ने ग्रहों की महादशा को लेकर हुई भविष्यवाणी को बताया गलत, पत्नी के बारे में पूछा सवाल
Updated on
14-04-2025 04:29 PM
यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। यहां उनकी जोड़ी पहले अब्दु रोजिक के साथ देखने को मिली थी और अब वह करण कुंद्रा के साथ पकवान बनाकर स्टार जीत रहे हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में उनके जीवन की ग्रह-दशा को लेकर ज्योतिषों ने भविष्यवाणी की, तो राव साहब ने उनकी ज्योतिषी की पोल खोल दी।
दरअसल, एल्विश यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह सांपों के जहर की तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। ईडी की पूछताछ से लेकर तमाम मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं। ऐसे में 'लाफ्टर शेफ्स 2' में आए दो ज्योतिषों संजीव ठाकुर और साक्षी ठाकुर ने सभी कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ के बारे में भविष्यवाणी की। पहले अंकिता-विक्की के बेबी के बारे में कहा था कि एक्ट्रेस का बेबी इस साल होगा लेकिन विक्की भैया के बच्चे होने में देरी है, जिसके बाद उनकी ही ज्योतिष विद्या पर सवाल खड़े हो गए थे।
एल्विश ने ज्योतिष की भविष्यवाणी को झुठलाया
अब कुछ ऐसा ही एल्विश यादव के साथ हुआ। प्रोमो में संजीव ठाकुर ने राव साहब से कहा, 'एल्विश अपनी शर्ट के ऊपर के बटन बंद करके रखना।' तो उन्होंने अपनी टी-शर्ट दिखाते हुए कहा, 'इसमें तो बटन ही नहीं है।' तो ज्योतिष ने कहा वह जब भी पहनें तो बंद करके रखें, 'एल्विश आपके शनि की महादशा जनवरी, 2024 से लगी है।' इस पर कंटेस्टेंट ने कहा, 'नहीं नहीं, मेरी महादशा गुरु की चल रही है 2039 तक, उसके बाद 16 साल की चलेगी शनि की।'
कृष्णा ने एल्विश के बारे में भविष्यवाणी सुनकर कहा
इसके बाद कृष्णा ने कहा, 'मैंने तो पहले ही बोला था कि एल्विश के आगे कोई बोल सकता है क्या? ये अपनी महादशा खुद ही क्रिएट करता है।' एल्विश ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले से ही है। फिर उन्होंने ज्योतिषों से पूछा कि उनके जीवन में कोई लड़की कब आएगी? ये सुनकर भारती और कृष्णा हैरान हो जाते हैं क्योंकि राव साहब ने बताया था कि वह किसी को डेट कर रहे हैं।
एल्विश यादव को मिलेगी अच्छी पत्नी
खैर। ज्योतिष संजीव ने बताया, 'बहुत अच्छी वाइफ मिलेगी। दूध देने वाली गाय....।' ये सुनकर एल्विश हंसते हुए शरमाकर कहते हैं, 'ये क्या कह रहे हैं यार...।' फिर कृष्णा बताते हैं कि मतलब धन-दौलत पैसा होगा घर में। तो एल्विश बोले कि अच्छा वो वाला। फिर कॉमेडियन ने कहा, 'ये ऐसा न हो कि गाय से शादी कर ले जाकर वहां पर।'
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…