अब्दू से एल्विश परेशान, मन्नारा ने सुदेश का किया बुरा हाल, फैंस बोले- पुरानी कास्ट लाओ

Updated on 30-01-2025 05:44 PM
'लाफ्टर शेफ्स 2' एक बार फिर आपको हंसाने-गुदगुदाने के लिए आ चुका है। इसके इस हफ्ते के मजेदार एपिसोड के जबरदस्त प्रोमो रिलीज कर दिए गए हैं। किसी में एल्विश यादव का अब्दू रोजिक के चक्कर में इंग्लिश बोल-बोलकर बुरा हाल हो गया है कि वो एल्विश ब्रिगैंजा बन चुके हैं तो किसी वीडियो में मन्नारा चोपड़ा और सुदेश लहर की खट्टी-मीठी नोंकझोंक को दिखाया गया है।
Laughter Chef 2 के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव को अपने पार्टनर अब्दू रोजिक से बात करने के लिए इंग्लिश में बोलना पड़ता है। इस वजह से वो अच्छे-खासे परेशान हो जाते हैं।एक प्रोमो में दिखाया गया है कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक की तू तू-मैं मैं चल रही है तो दूसरे में मन्नारा चोपड़ा और सुदेश लहरी भी खट्टी-मीठी नोंकझोंक करते नजर आ रहे हैं।

फैंस को याद आ रही है पुरानी कास्ट

इस बार शो में नए चेहरे रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, अब्दू रोजिक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और मन्नारा चोपड़ा नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन में राहुल वैद्य के साथ अली गोनी, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर, रीम शेख और सुदेश के साथ निया शर्मा की जोड़ी बनी थी। फैंस पुरानी कास्ट को मिस कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुदेश के साथ निया की जोड़ी ही अच्छी लगती थी। अभिषेक और समर्थ की जोड़ी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है, इसलिए फैंस करण और अर्जुन को मिस कर रहे हैं। और रुबीना की बात करें तो उनका एटिट्यूड लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। फैंस कह रहे हैं कि अली को वापस लेकर आओ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.