भारतीय ग्राहकों को रिफंड कर रही एलन मस्क की टेस्ला, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

Updated on 26-04-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में अपनी Model 3 कार के लिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को रिफंड करना शुरू कर दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Bloomberg News को कुछ ईमेल मिले हैं जिनसे यह जानकारी मिली है। इससे लग रहा है कि टेस्ला जल्द ही भारत में अपनी कारें बेच सकती है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है। टेस्ला लंबे समय से भारत में एंट्री की कोशिश कर रही है। हाल ही में उसने भारत में अपनी टीम बनाई है।
जिन ग्राहकों ने 2016 में Model 3 बुक की थी, उन्हें कंपनी ने एक ईमेल भेजा है। इसमें कहा गया था हि कंपनी अभी के लिए आपकी बुकिंग की रकम वापस कर रही हैं। ईमेल में आगे लिखा है कि जब हम भारत में अपनी कारें बेचने के लिए तैयार हो जाएंगे, तो आपसे फिर संपर्क करेंगे। हमें उम्मीद है कि जब हम भारत में कारें लॉन्च करेंगे और आपको देंगे, तो आप फिर से बुकिंग करेंगे। टेस्ला Model 3 के पुराने मॉडल को बनाना बंद कर रही है, इसलिए कंपनी बुकिंग के पैसे वापस कर रही है।

टैरिफ कम करने की मांग

टेस्ला की तरफ से भेजे गए ईमेल से पता चलता है कि कंपनी भारत में कारें बेचना चाहती है। टेस्ला पिछले कई साल से भारत सरकार से कारों पर लगने वाले टैक्स को कम करने की बात कर रही है। कुछ दिन पहले मस्क ने X पर कहा था कि वह इस साल भारत आएंगे। भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता होने वाला है। इस समझौते में कारों पर लगने वाले टैक्स को कम करने पर भी बात हो सकती है।
अगर भारत सरकार कारों पर टैक्स कम कर देती है, तो टेस्ला भारत में अपनी कारों को बेचने की योजना बदल सकती है। पिछले साल टेस्ला की कारों की बिक्री पहली बार 10 साल में कम हुई है। चीन की कंपनी BYD उसे कड़ी टक्कर दे रही है। टेस्ला की भारत में एंट्री से घरेलू ऑटो कंपनियों का नुकसान हो सकता है। टेस्ला जैसी विदेशी कंपनियों के आने से भारत की कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सरकार को यह भी देखना होगा कि इससे देश में रोजगार पर क्या असर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.