दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को मिली बड़ी जीत, 139 अरब डॉलर का है मामला

Updated on 20-12-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को कोर्ट में बड़ी जीत मिली है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे फैसले को पलट दिया, जिसने उन्हें टेस्ला द्वारा 2018 में दिए गए 55 अरब डॉलर के वेतन पैकेज से वंचित कर दिया था। मस्क को यह पैकेज एक प्रोत्साहन के रूप में दिया गया था क्योंकि वह टेस्ला को नई ऊंचाई पर ले गए थे। यह पैकेज 2018 में एक कोर्ट ने इस पैकेज को रिजेक्ट कर दिया था। इस फैसले से मस्क इतने आहत हुए कि उन्होंने डेलावेयर को छोड़ने और टेस्ला को टेक्सस में फिर से पंजीकृत करने का फैसला किया।

अपने 49 पन्नों के फैसले में डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के फैसले में कई त्रुटियों का हवाला दिया और कहा कि 2018 के वेतन पैकेज को बहाल किया जाना चाहिए। 2018 में टेस्ला ने मस्क को एक बड़ा बोनस देने का फैसला किया था, जो कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा था। लेकिन कुछ शेयरधारकों को यह पैकेज ठीक नहीं लगा। उन्हें लगा कि यह बहुत ज्यादा है और बोर्ड मस्क के इशारों पर चल रहा था। उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया। 2024 में, डेलावेयर की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि यह पैकेज ठीक नहीं था और इसे रद्द कर दिया गया। इससे मस्क को वह पैसा नहीं मिला। आज उसकी वैल्यू 139 अरब डॉलर होती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.