एलन मस्क ने लगा ली लंबी रेस, बहुत पीछे छूट गए एलिसन, गौतम अडानी की टॉप 20 में वापसी

Updated on 13-09-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े रईस के रूप में अपनी पोजीशन काफी मजबूत कर ली है। कुछ दिन पहले वह कुछ समय के लिए ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन से पिछड़ गए थे। लेकिन पिछले दो दिनों में उनकी नेटवर्थ में काफी उछाल आई है। इस दौरान उनकी नेटवर्थ में करीब 35 अरब डॉलर की तेजी आई है। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 419 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 13.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मस्क एकमात्र रईस हैं जिनकी नेटवर्थ 400 अरब डॉलर से ज्यादा है।

एलिसन की नेटवर्थ अब 349 अरब डॉलर रह गई है। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 14.5 अरब डॉलर की गिरावट आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ 157 अरब डॉलर बढ़ी है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग 265 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस (250 अरब डॉलर), लैरी पेज (211 अरब डॉलर), सर्गेई ब्रिन (198 अरब डॉलर), स्टीव बालमर (175 अरब डॉलर), बर्नार्ड आरनॉल्ट (163 अरब डॉलर), जेंसन हुआंग (155 अरब डॉलर) और माइकल डेल (149 अरब डॉलर) का नंबर है।

अंबानी-अडानी का हाल

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 98.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.25 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 82.1 अरब डॉलर के साथ फिर से टॉप 20 में वापस आ गए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 3.44 अरब डॉलर की तेजी आई है। टॉप 10 में 9 अरबपति अमेरिका के हैं जबकि टॉप 20 में उनकी संख्या 14 है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.