भारत में खलबली मचाने आ रहे हैं एलन मस्क, 100 से ज्यादा देशों में पहले से कर रहे यह काम

Updated on 20-05-2025 12:47 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सैटकॉम सर्विस शुरू करने के करीब पहुंच गई है। कंपनी को भारत में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देने के लिए आखिरी मंजूरी मिलने वाली है। अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाली एजेंसी IN-SPACe मस्क की कंपनी को कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने की मंजूरी दे सकती है। IN-SPACe एक इंटर-मिनिस्ट्रियल स्टैंडिंग कमेटी है। इसमें अंतरिक्ष विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, होम मिनिस्ट्री, विदेश, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों के सदस्य शामिल हैं। यह कमेटी अपनी अगली मीटिंग में स्टारलिंक के प्रस्ताव पर विचार करेगी। स्टारलिंक 100 से अधिक देशों में अपनी सर्विस शुरू कर चुकी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़े सूत्र ने बताया कि Starlink को सैटेलाइट के लिए मंजूरी मिल जाएगी। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने पहले ही दूरसंचार विभाग में कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये मंत्रालय सुरक्षा और भू-राजनीतिक मामलों पर अहम फैसले लेते हैं। इसका मतलब है कि अब Starlink को मंजूरी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.