पात्र विद्यार्थियों को समय पर मिले छात्रवृत्ति का लाभ, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण : कलेक्टर शर्मा

Updated on 09-09-2026 09:08 PM

गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों तथा विद्यार्थियों को किए गए भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए काम आती है। इसलिए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियागत कमियों के कारण लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा अंतिम तिथि के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि समय पर प्राप्त होने से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक सामग्री एवं अन्य आवश्यकताओं में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियागत समस्या का तत्काल समाधान करते हुए पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में युवा उड़ान 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय, आईटीआई सहित जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाहर से विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों, कौशल विकास एवं कैरियर संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.