बिजली की होगी बचत:शहर में लग रहे 50 कैपेसिटर बैंक वोल्टेज कम-ज्यादा नहीं होगा...

Updated on 07-05-2024 12:14 PM

वोल्टेज कम- ज्यादा(फ्लक्चुएशन) होने की समस्या से परेशान होने वाले शहर के लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। वोल्टेज फ्लकचुएशन की यह समस्या अब सब स्टेशनों से ही कंट्रोल हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि शहर में 9.50 करोड रु. में 50 से ज्यादा कैपेसिटर बैंक लगेंगे। नए शहर, पुराने शहर और कोलार में सात लोकेशन पर लगा दिए गए हैं। आने वाले दिनों में बाकी 43 से ज्यादा लोकेशन पर ये लगाए जाएंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एचडी डिवीजन के डीजीएम एमपी सिद्दीकी ने बताया कि इसे दो फायदे होंगे। एक तो सब स्टेशन पर वोल्टेज मेंटेन होगा। दूसरा एनर्जी सेविंग यानी बिजली की बचत भी होगी। कैपेसिटर बैंक पावर फैक्टर को मेंटेन करते हैं।

शहर में भी लगेंगे एक हजार फॉल्ट पैसेज इंडिकेटर

शहर के बाहरी हिस्से के अलावा भीतरी हिस्से के इलाकों में भी बिजली लाइनों पर फॉल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाए जाएंगे। लाइन में कहीं फॉल्ट होने पर रेड इंडिकेटर जलने लगता है। इससे यह पता चल जाता है कि लाइन के किस सेक्शन में फॉल्ट हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इससे फॉल्ट ढूंढने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। अभी फॉल्ट होने पर पेट्रोलिंग करके पूरी लाइन का मुआयना करना पड़ता है। अब इंडिकेटर बता देगा कि लाइन में कहां फॉल्ट हुआ है।

इन लोकेशन पर लगा दिए हैं कैपेसिटर बैंक

  • कोहेफिजा
  • गोविंदपुरा
  • सनखेड़ी
  • अरेरा हिल्स
  • बैरागढ़ चीचली
  • बड़ा बाग
  • संत हिरदाराम नगर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.