बिजली गुल...हार्ट पेशेंट बोले- दो रात घर से बाहर गुजारी:भोपाल के बैरागढ़ में फाल्ट से पावर कट, अब लोड शिफ्टिंग का प्लान

Updated on 25-05-2024 11:21 AM

प्रदेश के सभी नगरीय निकायोंं में बने सरकारी और निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की जांच होगी। भीषण गर्मी के दौर में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए नगरीय विकास और आवास विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और नगरीय निकाय प्रमुखों से कहा है कि अस्पताल और नर्सिंग होम्स की फायर सेफ्टी की जांच कराकर रिपोर्ट दी जाए। इसको लेकर पिछले माह स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने नगरीय विकास को पत्र लिखा था, और गर्मी में होने वाली आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर फायर सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट लेने के लिए कहा था।

कमिश्नर नगरीय विकास द्वारा जारी निर्देश में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में संचालित अस्पताल और नर्सिंग होम्स की जांच 15 दिन में कराकर रिपोर्ट भेजें और इनमें चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों का भी ध्यान रखें। अगर कहीं फायर सेफ्टी मापदंडों का पालन नहीं हो रहा है तो वहां नियमानुसार कार्यवाही की जाए और फायर सेफ्टी के इंतजाम कराए जाएं। सूत्रों के अनुसार नियमों का पालन न होने पर पंजीयन निरस्त करने संबंधी प्रस्ताव भी मांगे गए हैं।

इन सुरक्षा मानकों कराएंगे जांच दल

  • भवन में सभी संबंधित फायर प्रोटेक्शन सिस्टम चालू हैं या नहीं हैं।
  • फायर सेफ्टी इक्विपमेंट्स की रेगुलर मेंटेनेंस और टेस्टिंग होती है या नहीं, यह भी देखा जाएगा।
  • डॉक्टर्स को फायर सेफ्टी को लेकर ब्रीफिंग और स्टाफ को ट्रेनिंग देने का काम हुआ है या नहीं।
  • बेसमेंट में कम्बूसिटिबल्स और बैटरी बैंक का स्टोरेज तो नहीं है।
  • आपात काल स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते सही हैं या नहीं हैं।
  • समय-समय पर फायर मॉकड्रिल होती है या नहीं होती।
  • इलेक्ट्रिकल लोड बैलेंस का इनपुट और आउटपुट और इलेक्ट्रिकल लोड बैंलेंस का ऑडिट है या नहीं है।
  • बिल्डिंग में मल्टी प्लग और ओवर लोडिंग पावर सोर्स तो नहीं हैं।

जबलपुर में अस्पताल में आग लगने से हुई थी 8 मौतें

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के कारण अस्पतालों की फायर ऑडिट कराने के निर्देश इसलिए भी दिए हैं क्योंकि साल भर पहले जबलपुर में एक निजी अस्पताल में आग लगने से आठ मरीजों और अटैंडरों की मौत हो गई थी। इस मामले में तब यह खुलासा हुआ था कि आग लगने की स्थिति में अस्पताल में बचाव के लिए फायर उपकरण काम नहीं कर रहे थे और आपात स्थिति में सुरक्षित निकलने के इंतजाम भी नहीं थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.