चुनाव खत्म, कमाई शुरू! आ रहे हैं दो दर्जन से अधिक कंपनियों के IPO, 30,000 करोड़ जुटाने की योजना
Updated on
12-06-2024 01:09 PM
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की बाढ़ आने वाली है। अगले दो महीनों में दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों के इश्यू आने वाले हैं जिनका लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाना है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में वापसी से निवेशकों की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इस मौके का फायदा उठाना चाहती हैं। बैंकरों ने कहा कि व्यापक इक्विटी सूचकांक नए उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और कई शेयरों की वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है। इसके बावजूद निवेशक नए शेयर खरीदने के लिए उत्सुक हैं।
बैंकरों के अनुसार एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस, स्टेनली लाइफस्टाइल, वारी एनर्जीज, प्रीमियर एनर्जीज, शिवा फार्माकेम, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स अगले एक से दो महीनों में आईपीओ लॉन्च कर सकती हैं। प्राइमडेटाबेस डॉट कॉम के अनुसार, करीब 18 कंपनियों को सामूहिक रूप से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च करने के वास्ते मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। अन्य 37 कंपनियों ने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने के लिए बाजार नियामक के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DHRP) दाखिल किया है और मंजूरी का इंतजार कर रही हैं।
क्यों उत्साहित है मार्केट
ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो का आईपीओ रिटेल इन्वेस्टर्स की मजबूत मांग के कारण सोमवार को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। यह लोकसभा चुनावों के बाद पहला आईपीओ था। 740 करोड़ रुपये के इस आईपीओ पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के एमडी वी जयशंकर ने कहा कि मोदी सरकार की वापसी से उत्साहित बाजार को मजबूत आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए बुनियादी ढांचे पर खर्च और घरेलू विनिर्माण पर जोर देने के साथ नीतियों की जारी रहने की उम्मीद है। यही वजह है कि कई कंपनियां अब मजबूत घरेलू प्रवाह के बीच निकट भविष्य में अपने आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। भारत की तीसरी सबसे बड़ी इंडियन मेड फॉरेन लिकर कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distillers) इसी महीने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से पूंजी बाजार में प्रवेश करने की योजना बना रही है। इसी तरह जेनेरिक दवा निर्माता कंपनी एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) इस महीने के अंत तक 2,200-2,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी को इसके लिए हाल ही में सेबी से मंजूरी मिल गई है। एसपी ग्रुप की प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर अगले महीने ₹7,000 करोड़ जुटाने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी है। कंपनी ने मार्च में इसके लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और अब उसे सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…