सराफा एसोसिएशन चुनाव को लेकर एकता पैनल ने जारी किया संकल्प पत्र

Updated on 10-06-2024 07:06 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एकता पैनल ने सोमवार को अपना संकल्प पत्र वरिष्ठजनों की मौजूदगी में जारी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी और सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एकता पैनल के प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाने का संकल्प लिया, ताकि निःस्वार्थ रूप से केवल छत्तीसगढ़ के सराफा व्यापारियों के हित में काम हो सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ सराफा व्यवसायी भीखमचंद कोचर, शिवराज भंसाली, महावीरचंद बूरड़, चेतन सोनी, हरख मालू, पवन सोनी, संजय कानूगा, प्रकाश गोलछा, हर्षवर्धन जैन व अन्य सराफा व्यवसायी उपस्थित थे।



छत्तीसगढ़ सराफा एकता पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल सोनी (बिलासपुर), महासचिव प्रकाश गोलछा (रायपुर) व हर्षवर्धन जैन (रायपुर) ने कहा कि विकास और विस्तार के लिए बदलाव जरुरी है। हम पद और स्वयं की व्यापारिक स्वार्थहित से दूर, केवल छत्तीसगढ़ सराफा व्यापारियों की निःस्वार्थ सेवा के लिए आगे आए हैं। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि हमारे पैनल के पक्ष में मतदान कर सेवा का मौका प्रदान करें। सभी सदस्यों को मतदान के लिए 23 जून को अपना परिचय पत्र एवं सराफा का लेटर हेड लाना अनिवार्य होगा।


छत्तीसगढ़ सराफा एकता पैनल के चुनाव संचालक हरख मालू और पवन सोनी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संकल्प पत्र में सराफा व्यापारियों द्वारा सुझाए गए विषयों को शामिल किया गया है। ताकि रायगढ़ से राजनांदगांव और बस्तर से अंबिकापुर तक सभी को एक सूत्र में जोड़ा जा सके। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन हम सबका है। सामूहिक नेतृत्व के साथ हम सबको लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।

संकल्प पत्र में शामिल प्रमुख बिंदु:
1. अनेक वर्षों से लंबित रायपुर में भव्य सराफा भवन का निर्माण प्रशासन एवं व्यापारियों के सहयोग से जल्द पूर्ण करवाना।
2. रायपुर के साथ अलग-अलग स्थानों में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क का निर्माण करना, जिससे दूरस्थ क्षेत्र के व्यापारियों का व्यापार सुगम बनाया जा सके।
3. छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वेबसाइट (पोर्टल) के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी हर समय उपलब्ध कराना। व्यापारियों की समस्याओं के हल के लिए शिकायत व सुझाव दर्ज कराने की सुविधा रहेगी। व्यापारियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 24x7 उपलब्ध रहेगा।
4. व्यापार को सुगम रूप से संचालन करने के लिए शासन की योजनाओं एवं सहयोग का लाभ प्राप्त करना एवं व्यापारियों की परेशानियों का निदान के लिए प्रशासन की ओर से उचित सहायता प्रदान करना।
5. बिलासपुर न्यायधानी में एक विधिक सलाहकार (हाई कोर्ट अधिवक्ता) नि:शुल्क सेवा के साथ उपलब्ध रहेगा तथा सभी जिलों में भी सलाहकार की व्यवस्था की जाएगी।
6. प्रत्येक संभाग में अलग-अलग समय पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करना, जिससे आपसी मेलजोल से व्यापारिक तथा व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता बढ़ाना, ताकि एसोसिएशन एक परिवार के रूप में परिलक्षित हो।
7. सभी सराफा एसोसिएशन को न्यूनतम एकमुश्त शुल्क के साथ अनिवार्य आजीवन सदस्यता प्रदान करना एवं संगठन का विस्तार करते हुए और अधिक एसोसिएशन को जोड़ना।
8. प्रति वर्ष हर जिले में एक वर्कशॉप व कार्यशाला का आयोजन करना, जिसमें जिलों के सदस्यों के साथ जिला व पुलिस प्रशासन की मीटिंग करना ताकि सराफा व्यापारियों को मार्गदर्शन मिल सके और उनकी समस्याओं का निदान हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.