तान्या मित्तल को एकता कपूर ने ऑफर किया अपना अगल शो, लोग बोले- सही है, ऑडिशन चल ही रहा था BB में

Updated on 22-11-2025 01:15 PM
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से दो हफ्ते पहले कुनिका सदानंद का एविक्शन हो गया, जिनका पहले हफ्ते में पत्ता साफ हो जाना था, वह इतने दिनों तक टिकी रहीं और घरवालों को पका-पकाकर खिलात रहीं। लेकिन दर्शकों को ये सब रास नहीं आया और वह आखिरकार बेघर हो गईं। हालांकि उनकी मुंहबोली बेटी यानी तान्या मित्तल की लॉट्री लग गई। क्योंकि उन्हें घर बैठे-बैठे काम मिल गया।

दरअसल, 'बिग बॉस 19' के एक वीकेंड का वार पर एकता कपूर आई थीं और उन्होंने तान्या मित्तल को अगली नागिन के तौर पर लेने की बात कही थी। अब वह एक बार फिर से शो में आईं और उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक शो ऑफर कर दिया, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

एकता कपूर ने तान्या मित्तल को ऑफर किया शो

'फिल्म विंडो' के मुताबिक, एकता कपूर घर के अंदर आईं और तान्या मित्तल को अगला टीवी सीरियल ऑफर किया। कहा, 'तान्या, घर से बाहर आते ही तुम सीधे मेरा शो करोगी।' ये सुनते ही तान्या खुशी से फूली नहीं समाईं। क्योंकि उन्होंने घरवालों से कई बार ये कहा कि वह टीवी सीरियल करना चाहती हैं। और अब उन्हें घर बैठे-बैठे काम मिल गया।

तान्या मित्तल को शो मिलने पर बोले लोग

तान्या मित्तल पर हमेशा से ही ये इल्जाम लगे हैं कि वह शो में एक डेली सोप जैसे बर्ताव करती हैं। और अब जब उनको ये शो ऑफर हुआ तो लोगों ने कमेंट किया, 'सही है, ऑडिशन चल ही रहा था वैसे बिग बॉस में।' एक ने लिखा, 'ताम्बा पित्तल के सास-बहू ड्रामा को सही वैल्यू मिला।' एक ने लिखा, 'यार फरहाना को क्यों नहीं उन्होंने।' एक ने लिखा, 'क्या हो गया एकता को, कौन देखेगा?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.