मुस्लिमों की दरगाह, हिंदुओं के मंदिर मलंगगढ़ पहुंचे एकनाथ शिंदे, आरती के बाद लहराया भगवा, कोर्ट के फैसले पर भी बोले

Updated on 02-02-2026 05:25 PM
मुंबई/ठाणे: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे माघ पूर्णिमा के मौके पर ठाणे से कल्याण में स्थित मलंगनाथ गढ़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने मच्छिंद्रनाथ के दर्शन किए। इतना ही नहीं शिंदे ने माघी पूर्णिमा के मौके पर शिवसेना ने मलंगगढ़ पर भगवा झंडा फहराया। ठाणे जिले में कल्याण के पास स्थित मलंगगढ़ हिंदू और मुस्लिम दोनों की आस्था का स्थल है। मलंगगढ़ यानी मलंग बाबा की पहाड़ी। एक प्राचीन स्थल है। जो सालों से मंदिर और दरगाह के दावों के बीच विवाद का केंद्र बना हुआ है। मुस्लिम इस 12वीं शताब्दी के सूफी संत हाजी अब्दुल रहमान (हाजी मलंग बाबा) की दरगाह मानता है तो वहीं हिन्दुओं में नाथ संप्रदाय के अनुयासी इस मच्छिंद्रनाथ मंदिर यानी मच्छिंद्रनाथ की समाधि स्थल मानते हैं।


हिन्दू-मुस्लिम दोनों की आस्था

हाजी मलंगगढ़ और मच्छिंद्रनाथ मंदिर के लिए बड़ी संख्या में लोग यहा जाते हैं। यह ठाणे का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्वाइंट है। मच्छिंद्रनाथ के दर्शन और भगवा लहराने के बाद एकनाथ शिंदे ने मलंगगढ़ पर कंस्ट्रक्शन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंन कहा कि कोर्ट से उम्मीद के मुताबिक फैसला आएगा। माघी पूर्णिमा के दिन श्री मलंगनाथ गढ़ एक बार फिर भक्ति, आस्था और जश्न के संगम से जगमगा उठा है। शिंदे ने इस मौके पर कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के आदेश पर और गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघेसाहेब के कॉन्सेप्ट पर शुरू की गई यह मंगल यात्रा पिछले कई सालों से लगातार चल रही है और इसी जोश के साथ आगे भी जारी रहेगी। मलंगगढ़ में हिंदू-मुस्लिम दोनों की आस्था है।
रोपवे से आसान हुई यात्रा
शिंदे ने कहा कि मलंगनाथ के दर्शन के लिए राज्य भर से और यहां तक कि विदेश से भी हजारों भक्त मलंगगढ़ पहुंच रहे हैं। नाथ की समाधि के दर्शन करके भक्त भावुक हो रहे हैं, और इलाका पूरे दिन नाथ के जयघोष से गूंज रहा है। यात्रा के मौके पर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। इस साल, यात्रा ने एक खास रूप ले लिया है और भक्तों के लिए एक फनिक्युलर (रोपवे) सर्विस शुरू की गई है। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और चलने में दिक्कत वाले भक्त भी आसानी से मलंगनाथ के दर्शन कर सकते हैं।कोर्ट का जल्द आएगा फैसला
शिंदे ने बताया कि यह सर्विस उन कई भक्तों के लिए एक बड़ी राहत है जो पहले दर्शन से वंचित रह गए थे। उन्होंने बताया कि धर्मवीर आनंद दिघेसाहेब की शुरू की गई इस सर्विस को जारी रखने के लिए भक्त और चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन अभी भी काम कर रहे हैं, और यात्रा के अनुभव को और भी अच्छा और सुरक्षित बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इस बीच मलंगगढ़ इलाके में प्रॉपर्टीज को लेकर एक केस कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट का फैसला जल्द ही आने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि जनवरी 2024 में तब यह जगह चर्चा में आई थी जब बतौर सीएम शिंदे ने कहा था कि मलंगगढ़ को मुक्त करने की इच्छा पूरी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.