स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास

Updated on 23-07-2026 12:24 PM

बेमेतरा।  जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण एवं एनीमिया नियंत्रण अभियान में गति लाने तथा आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास , स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणाममूलक कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में गंभीर कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके उपचार एवं सतत निगरानी, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, एनीमिया नियंत्रण, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु देखभाल तथा पोषण पुनर्वास केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से नियमित फॉलोअप करें तथा प्रत्येक प्रकरण की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पूरक पोषण आहार वितरण, बच्चों के नियमित वजन एवं ऊंचाई मापन, पोषण ट्रैकर एप में समय पर जानकारी दर्ज करने तथा हितग्राहियों के गृह भ्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सेवाएं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं दवाइयों की उपलब्धता तथा विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

आयुष विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने आयुष चिकित्सालयों की कार्यप्रणाली, औषधियों की उपलब्धता, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा गतिविधियों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, इसलिए इसकी सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

बैठक के दौरान विभागवार लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग करने तथा सभी योजनाओं की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सभी योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखाई देना चाहिए और इसके लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।बैठक में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
दुर्ग।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष  के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के सचिव उमेश…
 23 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़।   कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक…
 23 July 2026
दुर्ग।  जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं…
 23 July 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों…
 23 July 2026
राजनांदगांव।  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज घुमका तहसील अंतर्गत ग्राम पटेवा में…
 23 July 2026
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी के तहत 23…
 23 July 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पोक्सो एक्ट के तहत डॉक्टरों की कानूनी जिम्मेदारी को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि केवल किसी नाबालिग की सोनोग्राफी करने से यह…
 23 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और…
 23 July 2026
रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसका…
Advt.