चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर: बस्तर में बारिश के आसार

Updated on 01-12-2025 02:08 PM

रायपुर  बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखने लगा है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात के कारण फिलहाल ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। पूर्वी और दक्षिणी हवाओं के सक्रिय रहने से प्रदेश में नमी का स्तर भी बढ़ेगा।मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज होगी और शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे कम 8.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।इधर, स्वास्थ्य विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मौसम में अचानक बदलाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और बाहर जाते समय गरम कपड़ों का पूरा उपयोग करें।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.