एल्विश पर ED ने लखनऊ में दर्ज की FIR:मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस; सांप के जहर मामले में 5 दिन जेल में रहा यूट्यूबर

Updated on 04-05-2024 01:35 PM

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत लखनऊ में केस दर्ज किया है। ED को एल्विश के पास कई लग्जरी कारों का काफिला होने की जानकारी मिली है। सांप के जहर से जुड़े मामलों में भी बड़ी रकम के लेनदेन का पता चला है। ED सूत्रों के मुताबिक, इन तथ्यों और नोएडा में दर्ज FIR को आधार बनाते हुए केस दर्ज किया गया है।

ED एल्विश को समन भेजकर इस मामले में जल्द उनसे पूछताछ कर सकती है। बिग बॉस OTT-2 विनर एल्विश को सांप के जहर से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने इसी साल 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। 5 दिन जेल में रहने के बाद वह अभी जमानत पर बाहर है।

सूत्रों के मुताबिक, ​​​​​​दिल्ली में ED मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल का आरोप
भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल्स के अधिकारी गौरव गुप्ता ने एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 2 नवंबर 2023 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में यह केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 4 सपेरों समेत 5 लोगों को उसी दिन गिरफ्तार किया था।

इनके पास पुलिस को सांप का जहर (वेनम) भी मिला था। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया। जांच के बाद करीब 5 महीने बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की
नोएडा पुलिस ने इस मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की। इसमें 24 गवाहों के बयान शामिल किए गए। पुलिस ने दावा किया कि एल्विश का सपेरों से संपर्क था। मुंबई स्थित डिपॉर्टमेंट ऑफ फॉरेसिंक मेडिसिन टॉक्सिकोलॉजी के विशेषज्ञ की सलाह भी शामिल की गई।

डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया एल्विश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के आधार पर साक्ष्य दिए गए। चार्जशीट में एल्विश के सोशल मीडिया अकाउंट की कॉल डिटेल के बारे में विस्तार से बताया गया। कोबरा समेत 9 सांप और 20 एमएल जहर की रिपोर्ट को भी चार्जशीट में शामिल किया गया। FIR कराने वाली संस्था के स्टिंग आडियो को भी शामिल किया गया।

लग्जरी गाड़ियों का काफिला रखता है एल्विश
ईडी सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच के आधार पर यह पता चला कि सांपों का जहर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के होटल और फार्म हाउस में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराया जाता था। इसमें बड़ी रकम के लेनदेन का शक है। ED अफसर इन फार्म हाउस संचालकों को तलब करके पूछताछ कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.