कारोबारी इकबाल मेमन के घर ईडी को दबिश, शराब सिंडिकेट के पैसे का इन्वेस्टमेंट का आरोप

Updated on 18-12-2024 12:49 PM

गरियाबंद।  जिले में ईडी ने छापा मार की कार्यवाही की है। मैनपुर में 10 से ज्यादा वाहन में ईडी की टीम ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर सुबह दबिश दी है। छापे में अनवर ढेबर कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। जाड़ापदर के ग्रामीणों ने ईडी से  लिखित शिकायत किया था। जिसमें शराब सिंडिकेट के पैसे का इन्वेस्टमेंट का आरोप लगाया गया है। दो साल के भीतर दो करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी की खरीदी हुई थी। इकबाल मेमन अनवर का रिश्तेदार है।

शराब घोटाले में एक्शन 

वहीं बीते महीने छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब घोटाला मामले में छापेमारी की थी। रायपुर में बार कारोबारी राठौर के सूर्या अपार्टमेंट और कटोरा तालाब में एक ठिकाने में ईडी की जांच किया था। ईडी ने झारखंड के पूर्व उत्पाद (आबकारी) सचिव IAS विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह से जुड़े करीबियों के घर दबिश दी थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने रेड की कार्रवाई की थी। मामले में IAS विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेन्द्र सिंह के करीबियों के घर रायपुर और रांची में दबिश दी थी। वहीं ईडी की राडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी की भी होने की खबर है। इसके अलावा झारखंड में शराब कारोबार से जुड़ी अलग अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी ने छापा मारा था।

मिनार बार के मालिक अनिल राठौर के अशोका रतन स्थित घर, मिनार बार और सूर्या अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आधा दर्जन अफसर जांच में जुटे थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.