ED ने लालू से पूछा- चाय, कॉफी कुछ लेंगे:लैंड फॉर जॉब केस में पूछताछ जारी

Updated on 19-03-2025 01:06 PM

लैंड फॉर जॉब केस में ED आज RJD सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे लालू यादव बेटी मीसा भारती के साथ ED ऑफिस पहुंचे।

लालू यादव से पहले ED ऑफिस में मौजूद रजिस्टर पर साइन करवाए गए। उन्हें एक रूम में बिठाकर पूछताछ की जा रही है। ED के अधिकारियों ने लालू से पूछा 'आप कैसे हैं, चाय-कॉफी कुछ लेंगे लालू जी।'

लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी। ED दफ्तर के बाहर RJD समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं।

तेजस्वी बोले- जितना तंग करोगे, उतना हम मजबूत होंगे

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और जांच एजेंसियों पर हमला बोलते हुए कहा, 'BJP की सारी टीमों का काम अब सिर्फ बिहार में है। वो बुलाते हैं हम लोग जाते हैं। कुछ होना जाना नहीं है।

तेजस्वी ने कहा-

QuoteImage

अगर में राजनीति में नहीं होता तो कोई केस नहीं होता। इससे हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जितना ये लोग तंग करेंगे, हम उतने मजबूत होंगे।'

QuoteImage

लैंड फॉर जॉब्स मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए थे। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे।

मंगलवार को राबड़ी और तेजप्रताप से हुई 4 घंटे पूछताछ

इससे पहले मंगलवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप से 4 घंटे तक पूछताछ चली। राबड़ी देवी करीब 4 घंटे बाद पौने 3 बजे ED ऑफिस से बाहर निकलीं।

मंगलवार सुबह करीब 10.50 बजे राबड़ी देवी अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ पटना के ED दफ्तर पहुंची थीं। दोनों एक ही गाड़ी में थीं। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे तेजप्रताप यादव भी ED ऑफिस पहुंचे। तेजप्रताप को पहली बार जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

राबड़ी और तेजप्रताप दोनों से अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ की गई।

इसके बाद ED ने राबड़ी देवी से पूछा- क्या आप लंच करेंगी। पूर्व CM ने इसका जवाब हां में दिया। ED के अफसरों ने कहा कि लंच कर लीजिए। कोई दवा लेनी हो तो वो भी ले लीजिए। पूछताछ के दौरान टीम ने राबड़ी से चाय और पानी का भी पूछती रही।

इस दौरान पटना ED ऑफिस के बाहर सुबह से ही RJD नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी होती रही।

11 मार्च को तेजप्रताप और हेमा को मिली थी बेल

इससे पहले लैंड फॉर जॉब केस में मंगलवार 11 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे थे। सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.