दुर्ग के गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की जीएसटी पेनल्टी

Updated on 14-01-2026 01:06 PM

दुर्ग । छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने दुर्ग के कुख्यात गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 317 करोड़ रुपये की टैक्स और पेनल्टी लगाई है। जुमनानी बीते करीब पांच वर्षों से प्रतिबंधित तंबाकू युक्त “सितार” ब्रांड का गुटखा बनाकर पूरे राज्य में सप्लाई कर रहा था। चूंकि राज्य में तंबाकू युक्त गुटखा पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसलिए विभाग ने पांच साल की अवधि का आकलन कर टैक्स और जुर्माने की भारी राशि तय की है।जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुटखे का यह पूरा कारोबार सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। गोदाम के लिए गुरमुख के पिता अलग-अलग लोगों से रेंट एग्रीमेंट कराते थे और इन्हीं स्थानों पर गुटखे की पैकिंग की जाती थी। पैकिंग के बाद बोरे भरकर गुटखा दुकानों तक सप्लाई किया जाता था। जांच के दौरान विभाग ने पुराने रेंट एग्रीमेंट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।जांच में सामने आया कि “सितार” गुटखे की बाजार कीमत मात्र 2 रुपये थी। गुटखे का फॉर्मूला तैयार करने वाले दीपक पांडे के अनुसार मशीन से एक मिनट में करीब 250 पैकेट तैयार होते थे। रोजाना करीब 50 बोरा गुटखा बाजार में खपाया जाता था। मजदूर महीने में केवल 18 दिन ही काम करते थे।जानकारी के मुताबिक जुलाई 2025 में जीएसटी विभाग ने गुरमुख जुमनानी की जोरातराई और गनियारी स्थित फैक्ट्रियों पर छापा मारा था, जहां सिर्फ पैकिंग का काम होता पाया गया। गुटखे का कच्चा माल गुरमुख के बेटे सागर की राजनांदगांव स्थित “कोमल फूड” फैक्ट्री में तैयार किया जाता था। जांच में दोनों स्थानों पर वही मजदूर काम करते पाए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.