जिसके चलते बनी 'लंगड़ी' सरकार, बजट में उसकी सर्जरी कैसे? सीतारमण के वो 5 औजार
Updated on
24-07-2024 05:05 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते रोज केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। इस बजट के साथ वह लगातार सात बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गईं। उन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार छह बजट पेश करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अपने सातवें बजट में निर्मला सीतारमण ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर जोर दिया। लोकसभा चुनाव में रोजगार का मुद्दा केंद्र में था। सैलरीड क्लास को भी महसूस होने लगा था कि सरकार उन्हें तवज्जो नहीं देती। इस बार के बजट में सीतारमण ने यह शिकायत दूर करने की कोशिश की। आइए, केंद्रीय बजट 2024-25 में वेतनभोगी व्यक्तियों और नौकरी तलाशने वालों के लिए की गई घोषणाओं पर एक नजर डालते हैं:
स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी
बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने की घोषणा की। यह 50 फीसदी की बढ़ोतरी है। स्टैंडर्ड डिडक्शन से तात्पर्य उस निश्चित राशि से है जो लागू आयकर दर की गणना करने से पहले एक कर्मचारी की ओर से एक वर्ष में अर्जित कुल वेतन से काट ली जाती है। पुरानी इनकम टैक्स व्यवस्था में स्टैंडर्ड डिडक्शन के संबंध में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नया इनकम टैक्स स्लैब
अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष के लिए नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत आयकर स्लैब में छूट की भी घोषणा की।
फैमिली पेंशन पर टैक्स कटौती में बढ़ोतरी
सीतारमण ने वेतनभोगी व्यक्तियों और पेंशनभोगियों की बेहतर वित्तीय स्थिरता के लिए फैमिली पेंशन कटौती राशि को बढ़ाने की योजना की भी घोषणा की। नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत कटौती राशि को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का प्रस्ताव है। इस कदम से लगभग 4 करोड़ वेतनभोगी व्यक्तियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी।
फॉर्मल सेक्टर में पहली नौकरी वालों को एक महीने का वेतन
निर्मला सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि सरकार औपचारिक क्षेत्रों में कार्यस्थल में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को एक महीने का वेतन प्रदान करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार यह राशि कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि योगदान के रूप में सीधे ट्रांसफर करेगी। ईपीएफओ में रजिस्टर नए कर्मचारियों को 3 किस्तों में एक महीने के वेतन का सीधा लाभ हस्तांतरण 15,000 रुपये तक होगा। पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह का वेतन होगी। इस योजना से 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।
टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 500 टॉप कंपनियों में युवाओं के लिए एक इंटर्नशिप योजना शुरू करेगी। यह योजना पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को कवर करेगी। इंटर्नशिप करने वालों को 5,000 रुपये प्रति माह का इंटर्नशिप भत्ता और 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता भी मिलेगी।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…