दूधवाला... अजय देवगन ने सुनील शेट्टी और अक्षय पर की थी हंसी-ठिठोली, अन्ना ने ऐसा जवाब दिया कि हाथ जोड़ लेंगे
Updated on
27-05-2025 02:38 PM
बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी यारों के यार हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में भले ही अपने बूते ब्लॉकबस्टर फिल्में कम दी हों, लेकिन जब बात यारी-दोस्ती और फिटनस की आती है, तो उनका कोई तोड़ नहीं है। सुनील शेट्टी की तरह ही अक्षय कुमार भी बॉलीवुड में फिटनस के पोस्टर बॉय हैं। ये दोनों ही सुपरस्टार्स एक बेहद अनुशासित जिंदगी जीते हैं। सुबह 4-5 बजे उठते हैं। रोज कसरत करते हैं। हेल्दी खाना खाते हैं और रात में जल्दी सो जाते हैं। बात कुछ साल पुरानी है, जब अजय देवगन ने सुनील शेट्टी और अक्षय के इसी रूटीन को लेकर कहा था कि दोनों 'दूधवाले' हैं। अब सुनील शेट्टी ने इसका मजेदार जवाब दिया है।
सुनील शेट्टी इन दिनों 'केसरी वीर', 'हाउसफुल 5' और 'हेरा फेरी 3'को लेकर चर्चा में हैं। 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में उन्होंने अपने लाइफस्टाइल और तौर-तरीकों पर खुलकर बात की है। यह भी बताया कि कैसे नातिन इवारा के आने के बाद से उनका फिटनस रूटीन बदल गया है। इसी दौरान चर्चा अजय देवगन के उस 'दूधवाला' कॉमेंट की भी हुई।
अन्ना बोले- हां, हम सुबह-सुबह दूध पहुंचाते हैं
अन्ना ने कहा, 'मैं रात 10 या 10:30 बजे तक सो जाता हूं। उसके बाद आप मुझे कभी जागते हुए नहीं पाएंगे।' इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा, 'इसलिए अजय देवगन मजाक में कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में दो दूधवाले हैं- अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी। जी, ये सच है। हम ही हैं जो सुबह-सुबह सबको दूध पहुंचाते हैं।'
नातिन इवारा के आने से बदली दिनचर्या
सुनील शेट्टी ने बताया कि जबसे उनकी जिंदगी में नातिन इवारा आई है, उनकी दिनचर्या बदल गई है। इवारा, सुनील की एक्ट्रेस बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर दामाद केएल राहुल की बेटी है। 62 साल के एक्टर ने कहा, 'मैंने अपनी नातिन के लिए अपनी वर्कआउट ट्रेनिंग का तरीका बदल दिया। पहले, मैं भारी वजन से ट्रेनिंग करता था। अब मैं मोबिलिटी (गतिशीलता) पर ध्यान देता हूं।'
'अब ऐसे वर्कआउट करता हूं कि नातिन को उठा सकूं'
एक्टर ने आगे कहा, 'उम्र बढ़ने के साथ, पीठ दर्द और उठने-बैठने या किसी खास पोस्चर को बनाने में समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए मैं इस तरह से वर्कआउट करता हूं, जिससे ये परेशानियां न हों और मैं अपनी नातिन को आराम से उठा सकूं।'
अथिया शेट्टी की बेटी इवारा और उनके नाम का मतलब
जानकारी के लिए बता दें, सुनील शेट्टी की नातिन इवारा का नाम संस्कृत से लिया गया है, इसका मतलब है 'भगवान का उपहार'। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी इवारा 24 मार्च, 2025 को पैदा हुई थी। बेटी के जन्म के 25 दिनों बाद अथिया ने सोशल मीडिया पर उसके नाम का ऐलान किया था।
सुनील शेट्टी, अजय देवगन और अक्षय कुमार की पुरानी यारी
साल 1992 में 'बलवान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सुनील शेट्टी की पहचान हमेशा से एक एक्शन स्टार की रही है। करियर के शुरुआती दिनों में 'आरजू', 'फौलाद', 'रक्षक', 'विनाशक' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों ने उन्हें पॉपुलैरिटी और स्टारडम का स्वाद दिया। सुनील की अजय देवगन और अक्षय से पुरानी यारी है। सुनील और अजय ने 1994 में रिलीज 'दिलवाले' में, वहीं अक्षय और सुनील ने 1994 में रिलीज 'मोहरा' में साथ काम किया था।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…