दुबई के बिजनसमैन ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ठोका $15 अरब का मुकदमा, शेयरों में गिरावट, क्या है मामला?

Updated on 14-10-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: दिवालिया हो चुकी NMC हेल्थकेयर के फाउंडर और यूएई के बिजनसमैन बीआर शेट्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 15 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देश के दूसरे बड़े सरकारी बैंक के कई मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने एक ऐसे फ्रॉड में मदद की, जिसके कारण मिडिल ईस्ट का उनका हेल्थकेयर ग्रुप डूब गया। यह कंपनी कभी गल्फ की सबसे बड़ी प्राइवेट हेल्थकेयर प्रोवाइडर थी।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेट्टी ने आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के कई मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने उनके बिजनेस ग्रुप के अधिकारियों के साथ मिलकर पैसों की हेराफेरी की। इसकी वजह से उन पर ऐसी गारंटियों का बोझ आ गया, जिन पर उन्होंने कभी साइन ही नहीं किए थे। बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर इस मुकदमे में बैंक से 15 अरब डॉलर की मांग की गई है। शेट्टी ने आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारियों ने राउंड-ट्रिपिंग ट्रांजैक्शन में मदद की, मनी लॉन्ड्रिंग-रोधी चेतावनियों को बार-बार नजरअंदाज किया और जाली हस्ताक्षर वाले दस्तावेज स्वीकार किए।

ब्याज की भी मांग

इसमें कथित धोखाधड़ी और लापरवाही के लिए 5 अरब डॉलर के सीधे नुकसान, 5 अरब डॉलर के परिणामी नुकसान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के लिए 5 अरब डॉलर के मुआवजे की मांग की गई है। शेट्टी ने साथ ही शुरुआती 10 अरब डॉलर पर 18% ब्याज की भी मांग की है। मुकदमे में बैंक, उसके कई मौजूदा और पूर्व अधिकारियों, NMC के पूर्व अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों और कंपनियों को पक्ष बनाया गया है।

शेट्टी की याचिका UAE के एक मामले से जुड़ी है, जिसे बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल में NMC और उसकी सहयोगी कंपनियों के एडमिनिस्ट्रेटर्स को 600 मिलियन डॉलर का भुगतान करके सुलझाया था। हेल्थकेयर ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर्स ने बैंक पर आरोप लगाया था कि उसने शेट्टी के साथ मिलकर, बिना उचित जांच-पड़ताल और एंटी-मनी-लॉन्ड्रिंग और कस्टमर वेरिफिकेशन की सही प्रक्रियाओं का पालन किए बिना, गलत लेन-देन में मदद की थी।

बैंक का बयान

इस बीच बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि वह अपने हितों की रक्षा करेगा। रॉयटर्स के मुताबिक बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा, "बैंक को ऐसा कोई मुकदमा नहीं मिला है और वह कोर्ट में अभी तक साबित न हुए दावों पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। जब बैंक को मुकदमे की सूचना मिलेगी, तो बैंक मजबूती से अपना बचाव करेगा और अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी सभी कदम उठाएगा।"

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि वह शेट्टी से 28 अरब रुपये की बकाया राशि वसूलने और कार्रवाई करने के लिए भारत और यूएई में कार्यवाही कर रहा है और उनके खिलाफ कई आदेश (डिक्री) हासिल कर चुका है। बैंक ने कहा कि जब तक कोई आदेश पारित नहीं होता और/या संभावित नुकसान के लिए कोई प्रोविजन बनाने की जरूरत नहीं पड़ती, तब तक बैंक पर कोई तुरंत देनदारी नहीं आएगी।

शेयरों की चाल

इस बीच मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 2.6% की गिरावट आई। बुधवार को भी बैंक का स्टॉक करीब 3% गिरकर 230.45 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 237.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज 235.95 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 325.55 रुपये और न्यूनतम स्तर 223.90 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
थोक महंगाई सितंबर में बढ़कर 11.39% पहुंच गई है। सरकार ने आज, 14 अक्टूबर को ये आंकड़े जारी किए। यह पांच महीने में सबसे ज्यादा है। अगस्त में यह 9.92%…
 14 October 2026
सोना की कीमतों में आज यानी 14 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,272 रुपए गिरकर…
 14 October 2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत पड़ोसी देश चीन के साथ अपने संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम…
 14 October 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अब एक और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू करने जा रही है। यह इंश्योरेंस…
 13 October 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 'जम्प डिपॉजिट स्कैम' नाम के एक नए ऑनलाइन फ्रॉड से अलर्ट किया है। बैंक का कहना है कि अगर आपके खाते में अचानक बिना किसी…
 13 October 2026
सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट…
 13 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी…
 13 October 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के डिजिटल कारोबार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बाजार में आने की तैयारी में है। करीब 37700 करोड़ रुपये के इस आईपीओ…
 13 October 2026
नई दिल्ली: समय के साथ बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। लोग भविष्य में किसी जरूरी काम और इमरजेंसी पड़ने पर…
Advt.