DU प्रिंसिपल ने क्लास रूम में गोबर का लेप लगाया:बोलीं- यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा

Updated on 14-04-2025 02:13 PM

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रिंसिपल ने बताया कि क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं।

    इसके बारे में प्रिंसिपल का कह यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है। रिसर्च फिलहाल प्रक्रिया में है और पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा।

    डॉ. वत्सला ने कहा, 'यह रिसर्च कॉलेज के पोर्टा कैबिन्स (एक प्रकार का कमरा) में की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।'

    प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला - गर्मियों में क्लास रूम्स को ठंडा रखने की देसी तकनीक

    वीडियो में देखा जा सकता है की प्रिंसिपल दीवारों पर गोबर लगा रही हैं। यहां गर्मियों में क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तकनीक अपनाई जा रही है। प्रिंसिपल के अनुसार इस प्रोजेक्ट का नाम 'पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन' है। रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली के अशोक विहार में है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी।

    पहले क्यों गोबर से लीपा जाता था घर

    सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले घर के आंगन को गोबर से लीपा जाता था। SUTRA-PIC इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गोबर के कई फायदे हैं,

    • घर में मक्खियों, मच्छरों को भी दूर भगाता है गोबर
    • -गोबर कीट-पतंगों से रक्षा करने में काफी असरदार होता है। इससे घर में मक्खियां, मच्छर, और कीट दूर रहते हैं। यही कारण है कि गांवों में गोबर से लिपे घरों में रोगों का प्रकोप कम देखा गया है। इसके अलावा, यह पूरी तरह जैविक है, पर्यावरण के अनुकूल है।
    • घर को ठंडा रखता है-
    •  गाय के गोबर में बेहतरीन इन्सुलेटिंग गुण होते हैं। गोबर और मिट्टी के मिश्रण से फर्श को लीपने से घर के अंदर का तापमान स्थिर रहता है। गर्म जलवायु में, ये घर के अंदर के तापमान को ठंडा रखने में मदद करता है, जबकि ठंडे क्षेत्रों में, यह गर्मी बनाए रखने में करता है।
    • धूल से बचाव - कई ग्रामीण इलाकों में, कच्चे फर्श से बहुत ज़्यादा धूल जम जाती थी, जो न केवल परेशानी का सबब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा होता था। जब गाय के गोबर को पानी में मिलाकर फर्श पर लगाया जाता है, तो एक सख्त, चिकनी सतह बनती है, जिससे घर में धूल की मात्रा काफ़ी कम हो जाती है। इससे रहने का माहौल साफ और ज़्यादा आरामदायक हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
 03 May 2025
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल…
 03 May 2025
गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा "मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP…
 03 May 2025
मणिपुर हिंसा को आज यानी 3 मई को दो साल हो गए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा मौतें हुईं। 50 हजार लोग आज भी विस्थापित हैं। जो 6 हजार…
 03 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में लगातार बयानबाजी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।उन्होंने…
 03 May 2025
गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से…
Advt.