ड्रोन सर्वे में खुली अफीम खेती की पोल, दो आरोपी गिरफ्तार, फसल जब्त

Updated on 23-03-2026 03:04 PM
रायगढ़, रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ड्रोन निगरानी में सामने आई अवैध खेती
जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान नवीन घटगांव क्षेत्र में एक खेत में संदिग्ध फसल दिखाई दी। जांच में पुष्टि हुई कि वहां अवैध रूप से अफीम (पोस्ता) की खेती की जा रही थी।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान साधराम नागवंशी के खेत में लगभग 11×22 वर्ग फीट क्षेत्र में अफीम की फसल पाई गई, जिसे तत्काल जब्त कर नष्ट किया गया।

घर से भी मिली सूखी अफीम
जांच के दौरान ग्राम के ही अभिमन्यु नागवंशी के घर में अफीम की सूखी फसल रखे होने की जानकारी मिली। टीम के पहुंचते ही आरोपी साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते उसे रोकते हुए फसल जब्त कर ली गई।

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
साधराम नागवंशी (60 वर्ष)
अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष)

दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जांच जारी, अन्य कड़ियों की तलाश
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही इस अवैध खेती के पीछे के नेटवर्क, स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती
7 मार्च: दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर के खेत से 7.88 करोड़ की अफीम की फसल जब्त
10 मार्च: बलरामपुर के कुसमी में 3.67 एकड़ में अफीम खेती, 7 आरोपी गिरफ्तार

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.